बैकुण्ठपुर@सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही ईडी जांच के विरोध में कोरिया कांग्रेस ने निकाला रोष रैली

Share

  • कोरिया पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्ववारा केंद्रीय गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
  • कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 18 जून 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चल रही ईडी जांच के विरोध में कोरिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर की अगुवाई में कांग्रेस भवन से घड़ी चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली की अगुवाई करते हुए मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हद तो तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में उतरे तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल को पुलिस घसीट कर ले गई, जोकि निंदनीय है।
जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका डटकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है। आगामी विधासभा चुनावों में जीत के लिए हर एक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है। जिले के हर व्यक्ति तक उन्हें पहुंचना है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने युवा नेताओं से अपील की कि निजी हित छोड़कर पार्टी हित में कार्य करें, ताकि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, वरिष्ठ नेता व खडगवा ब्लाक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नगर निगम चिरमिरी के महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुपेन्द्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, संजीव सिंह, जानू वशिम, शिवांश जैन समेत अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोरिया पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी का पुतला दहन
कोरिया जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल ने कहा की जैसा की आपको विदित है की केंद्रीय मोदी सरकार विपक्ष एवम कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने गैरकानूनी ढंग से हमारे शीर्ष नेता माननीया सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को विभिन्न पुलिस एजेंसियों, ईडी, सीबीआई आदि के माध्यम से परेशान करने, प्रताडç¸त करने का दुस्साहस कर रही है, जिसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में समस्त कांग्रेसजन उद्वेलित, आक्रोशित एवम आंदोलित है। तीसरे दिन लगातार केंद्रीय पुलिस एजेंसी ईडी राहुल गांधी को प्रताडç¸त करने अपने दफ्तर का चक्कर लगाने विवश किया हुआ है। साथ ही हमारे राष्ट्रीय, केंद्रीय एवम बड़े नेताओं को भी उनके रोजाना के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने, उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा है और तो और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। जिस पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्ट. अजय सिंह यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर उन्हे न सिर्फ उनके दफ्तर जाने से दिल्ली पुलिस के द्वारा रोका गया बल्कि बहुत ही स्तरहीन एवम निहायत अभद्र व्यवहार कर उनके ऊपर अनधिकृत बल का प्रयोग कर उन्हे चोटिल करते हुवे जबरन गिरफ्तार भी किया गया जो हम समस्त पिछड़ा वर्ग कांग्रेसियों का बहुत बड़ा अपमान है। हम अपने नेता के ऊपर हो रहे इस अविधिक बल प्रयोग एवम उनके गिरफ्तारी की कठोर निंदा करते है एवम माननीय प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर जी के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी तारम्य में कोरिया जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में, मुख़्तार अहमद जिला अध्यक्ष आर जी पी आर एस कोरिया, रविशंकर राजवाड़े प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, रामधन देवांगन वरिष्ठ कांग्रेसी की उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरिया मनेन्द्रगढ़ मुख्यालय में पुतला दहन कर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कार्यकम में मकसूद आलम, वीरभान सिंह, एहतेशाम, उमेश जायसवाल, अजित पांडे इत्यादि काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply