अम्बिकापुर@दो बाइक की भिड़ंत में घायल हुए दोनों सवार में एक की मौत

Share

अम्बिकापुर 07 जून 2022 (घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा छिपा चांवर मेन रोड पर रविवार को आने-सामने दो बाइकों की भिड़त हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सावार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पिता छेदी राम नगेशिया उम्र 22 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्दी खुर्द का रहने वाला था। वह बाइक रविवार को बाइक से झिंगो काम करने जा रहा हूं कह कर घर से निकला था। रास्ते में ग्राम कर्रा छिपा चांवर मेन रोड में सामने से आ रहे बाइक सवार महेश से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों की भिड़ंत हो जाने से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए राजपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे दोनों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार महेश का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply