अम्बिकापुर@प्रचंड आंधी-तूफान ने मैनपाट व सीतापुर में मचाई तबाही

Share


मैनपाट में हुआ विद्युत आपूर्ति बाधित,मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर

अम्बिकापुर, 16 मई 2022(घटती-घटना)। रविवार की दोपहर अचानक मौसम बदला व तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं तेज हवाओं के कारण मैनपाट में भारी नुकसान हुआ है। टाइगर प्वाइंट मार्ग के बीच कुनिया सहित अन्य कई हिस्सों में लगभग 100 से अधिक विशाल पेड़ सडक़ पर गिरकर धराशायी हो गए। वहीं मोबाइल टावर भी टूटकर लटक गया। इसके अलावा कई विद्युत खंभे भी धराशायी हो गए। कई कच्चे मकानों की छत उड़ गई। मैनपाट व सीतापुर थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण पेड़ के नीचे दब जाने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है। मैनपाट में कई विद्युत खंभों के गिरने से अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर सुधार कार्य किया जा रहा है।
आंधी-तूफान के कारण सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ निवासी 50 वर्षीय कमल साय मवेशी चरा कर लौट रहा था। तभी वह तेज आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। बांस की झाड़ उखडक़र कमल साय के ऊपर गिर गया। बांस की झाड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जानकारी पर परिजन व प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतापगढ़ में ही आंधी-तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं आंधी-तूफान के कारण मैनपाट थाना क्षेत्र के लुरैना में निलगिरी के पेड़ के नीचे दबने से 55 वर्षीय नइहर साय की मौत हो गई। इसकी मौत की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। जब स्थानीय लोग व प्रशासन द्वारा तबाही का मुआयना करने सडक़ पर निकले तो मृतक पेड़ के नीचे दबा हुआ पाया गया।
ब्युफोर्ट स्केल के अनुसार प्रचंड आंधी
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैनपाट व सीतपुर क्षेत्र में आई तेज आंधी तूफान ब्युफोर्ट स्केल के अनुसार स्ट्रॉन्ग गेल विंड (प्रचंड आंधी) कहा जा सकता है। जिसमें हवा की गति 75 से 88 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार की मानी गयी है। जो पेड़ के डगाल तोडऩे, कच्चे मकान व छत तोडऩे, उड़ाने का सामथ्र्य रखता है।
आंधी-तूफान में
गिरे 50 विद्युत खंभे

आंधी-तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों पेड़, मोबाइल टावर टूट कर सडक़ पर गिर गए हैं। जिसका मलबा हटाने का काम सोमवार की देर शाम तक चलता रहा। विद्युत विभाग ग्रामण आर नागवंशी ने बताया कि मैनपट के नर्मदापुर, सरभंजा फिडर में 50 से ज्यादा विद्युत खंडा आंधी-तूफान में गिर चुके हैं। वही 33 केवी का 7 स्पेन तार को भी नुकसान पहुंचा है। सब स्टेशन पर पेड़ गिर चुका है। इस कारण पूरे मैनपाट में विद्युत आर्तित बाधित है। मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।प्रचंड आंधी-तूफान के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मैनपाट क्षेत्र में हुआ है। विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई है। रविवार शाम से ही पूरे मैनपाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित है। लोग अंधेरे में हैं। वहीं विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ग्रामण आर नागवंशी ने बताया कि सोमवार शाम तक मैनपाट के शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं ग्रामण क्षेत्र में अभी समय लग सकता है। 11 केवीए का तार सरभंजा फिडर में गिर जाने से ग्राम पंचायत लुरेना, पैगा, सुपलगा, अमगांव, परपटिया, डांडकेसरा, सरंभंजा, ललयेया, छपरा, केसरा, उदारडीह, पथरई व नर्मदापुर फिडर के ग्राम मालतीपुर, कुनिया, असकरा, नर्मदापुर, बरिमा, उरेंगा गांव प्रभावित है।

प्रचंड आंधी-तूफान ने मैनपाट में मचाई तबाही,कार्य युद्ध स्तर पर,देखें VIDIO

Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply