अम्बिकापुर@अक्ती तिहार के उपलक्ष्य पर राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share


अम्बिकापुर,28 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। अक्ती तिहार के उपलक्ष्य पर राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में छात्र-छात्राओं के बीच वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कृषि प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं वाद- विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन अधिष्ठाता डॉ पी.के. जायसवाल के मार्गदर्शन में एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. जहार सिंह के संयोजन तथा डॉ. नीलम चौकसे डॉ. अरुण कुमार नायक एवं डॉ.राहुल आर्य के सहयोग से हुआ, जिसमें रंगोली में 14, कृषि प्रश्नोत्तरी में 8, वाद-विवाद में 6, बैडमिंटन में 20, टेबल टेनिस में 8, निबंध लेखन में 9, कविता लेखन में 4, गीत में 3, छात्र-छात्राएं एवं वॉलीबॉल में 3 कक्षाओं की टीमें सम्मिलित हुई ढ्ढ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता एवं एम.एस.सी. (कृषि) की टीम उप-विजेता रही ढ्ढ टेबल टेनिस (बालक वर्ग) में राजकमल गौर, एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष में प्रथम वर्ष एवं शिवेंद्र कुमार गिरि, एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष में द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में शिवांगी भगत, बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष में प्रथम एवं उर्मिला राजवाड़े, बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष में द्वितीय स्थान अर्जित किया ढ्ढ बैडमिंटन (बालक वर्ग) में मनीष कुमार यादव, बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान एवं पवन कुमार तंगुडू एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष ने द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में मधुछंदा मिश्र, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने प्रथम एवं प्रीति सागर, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान अर्जित किया ढ्ढ कृषि प्रश्नोत्तरी में दुर्गेश कुमार पटेल, एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष, लेखराज पारीक, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष एवं वैशाली विश्वास, बी.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया ढ्ढ रंगोली प्रतियोगिता में आकाश बेहरा, एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष ने प्रथम, तेज प्रताप सिंह, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष ने द्वितीय एवं संध्या गुप्ता, एम.एस.सी. (कृषि) अंतिम वर्ष व सोनल श्रीवास्तव, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया ढ्ढ वाद-विवाद प्रतियोगिता में क्रमश: लेखराज पारीक, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष, मेष कुमार, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष एवं प्रीति सागर, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष प्रथम, द्वितीय एवं त्तृतीय स्थान पर रहे ढ्ढ निबंध लेखन में चंद्रप्रभा, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने प्रथम, संजय पटेल, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं सुचिस्मिता चटर्जी, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान अर्जित किया ढ्ढ गीत में प्रीती सागर, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष, मधुछंदा मिश्र, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष एवं चंद्रप्रभा, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया ढ्ढ कविता लेखन में मेष कुमार, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष ने प्रथम, संजय पटेल, एम.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष में द्वितीय एवं लेखराज पारीक, बी.एस.सी. (कृषि) तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया ढ्ढ अधिष्ठाता ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply