अम्बिकापुर@सेनेटरी पार्क में हो रही लेमन ग्रास की खेती,तेल भी निकालने लगे प्लांट

Share

अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। जिस स्थान पर कचरे का अंबार था उस जगह पर अब औषधीय गुण के पौधे लहलहा रहे हैं। यहां तैयार सेनेटरी पार्क में अंबिकापुर नगर निगम द्वारा लेमन ग्रास की खेती की जा रही है। यही नहीं निगम के अथक प्रयास से लेमन ग्रास से तेल भी बनाया जा रहा है। इसके लिए प्लांट भी लगाए गए हैं। जो बहुत बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।
लेमन ग्रास से तैयार किए गए तेल को 16 से 17 सौ रुपए प्रति किलो बेचे जाने की तैयारी है। प्रारंभिक तौर पर निगम द्वारा तेल का उपयोग कचरा कलेक्शन सेन्टरों में साफ सफाई, दुर्गंध दूर करने के लिए किया जा रहा है।
अम्बिकापुर नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर से डंपिंग यार्ड को खत्म कर दिया था। 16 एकड़ के डंपिंग यार्ड को खूबसूरत पार्क में बदल दिया गया। इस स्थान पर नगर निगम कचरों के सेग्रीगेशन का काम, पॉलीथिन से ग्रेन्यूअल बनाने का काम करते है। अब निगम पार्क के किनारे में लेमन ग्रास की खेती कर रहा है। पिछले वर्ष प्रारंभिक तौर पर काफी कम क्षेत्रों में लेमन ग्रास लगाया था। पहली बार लेमन ग्रास से तीन से चार लीटर तेल बनाया गया था। यह प्रयोग काफी सफल रहा। लेमन ग्रास व तेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। तेल निकालने का संयत्र भी लगाया गया है। जिसमें लेमन ग्रास को प्रोसेस करके तेल बनाया जाता है। फिलहाल नगर निगम इस तेल का व्यवसायिक उपयोग नहीं कर रहा है।
महिला समूहों की आमदनी की योजना
लेमनग्रास ऑयल का फिलहाल नगर निगम के कचरा कलेक्शन सेन्टरों में उपयोग किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन सेंटर में साफ सफाई, दुर्गंध दूर करने के लिये किया जा रहा है। भविष्य में लेमन ग्रास की उपलब्धता बढ़ाकर नगर निगम इसे व्यवसायिक रूप में भी उत्पादन करने की योजना बना रहा है। पिछले वर्ष लेमन ग्रास से तीन लीटर तेल निकाला गया था। इसके बाद इस वर्ष और ज्यादा क्षेत्रों में लेमन ग्रास के पौधे लगाए गए हैं। नगर निगम इससे महिला समूहों की आमदनी में इजाफे की योजना बना रही है।
लेमन ग्रास के हैं औषधीय गुण
लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल में औषधीय गुण होते हैं। यह कई बीमारियों के उपयोग में लाया जाता है। वहीं जिस स्थान पर लेमन ग्रास लगाए जाते हैं उसके आस पास के वातावरण भी शुद्ध रहता है। लेमन ऑयल में मेन कंटेंट सिट्रल होता है, जो इत्र, अगरबत्ती, मॉस्किटो क्वायल बनाने में काम आता है। इसके साथ ही बाजार में सारे लेमन साबुन, सभी लेमन उत्पाद इसी लेमन ऑयल से बनाये जाते हैं।
कम लागत में
आमदनी का स्रोत

लेमन ग्रास लगाने के लिए कोई विशेष खर्च नहीं पड़ता है। यह कहीं भी लगाया जा सकता है। इसके पौधों को छंटाई के दौरान लगाया जाता है। लेमन ग्रास औषधीय गुण से भरा हुआ है। इसलिए इसका तेल बाजार में काफी महंगे दामों पर बेचा जाता है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply