सूरजपुर@पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Share

सूरजपुर 19 मार्च 2022 (घटती-घटना)। शनिवार को सुबह एक पारंपरिक पारिवारिक पूजा में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक ही हालत नाज़ुक है। घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सरहद पर मधुटिकरा के पास हुई जबकि, कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में अंचल के ख्यातिलब्ध सूरजपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां, उनकी पत्नी और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। जबकि उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पत्रकार उपेंद्र दुबे पारिवारिक पूजा में शामिल होने बम्हनी जा रहे थे। जिस स्वीफ्ट कार में यह परिवार सवार था, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माँ श्रीमती मानमती दुबे (70 वर्ष),उपेंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती देव रुपी दुबे ( 55 वर्ष ), और उनके युवा पुत्र नवीन दुबे का निधन हो गया है। पत्रकार उपेंद्र दुबे को गंभीर हालत में अंबिकापुर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया गहरा दुख

उन्होंने अंबिकापुर जिला प्रशासन को वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उपेंद्र दुबे को घटना के बाद अंबिकापुर के ही अस्पताल में किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी फोन के माध्यम से बातचीत कर दुख प्रकट की

सड़क दुर्घटना में सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के साथ हुए दुःखद हादसे की जानकारी मिलने पर छतीसगढ़ के पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दूरभाष के माध्यम से लाइफ लाइन हॉस्पिटल में इलाज चल रहे पत्रकार उपेंद्र दुबे से बर्तालाप कर शोक संवेदना व्यक्त किया, और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया,

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकार से मिलने पहुंचे कलेक्टर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ट्वीट कर सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया साथ ही उन्होंने हादसे में घायल पत्रकार उपेंद्र दुबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बेहतर इलाज के इंतजाम के लिए निर्देशित किया जिसके बाद तत्काल सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा लाइफ-लाइन अस्पताल पहुंचे और वहां पर पत्रकार उपेंद्र दुबे से मुलाकात कर परिजनों के प्रति अपना शोक व्यक्त करते हुए उनसे बात की औऱ उनका हालचाल जाना साथ ही अस्पताल प्रबंधन को उच्च चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के मृत सदस्यों को सूरजपुर कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटना में नगर सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दूबे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो जाने पर दुख प्रकट करते हुए मृत आत्मा के शांति की कामना की है उन्होंने कहा कि जन-संपर्क विभाग के सहयोगी नवीन दुबे का आज प्रात: सड़क दुर्घटना में असमय जाना बहुत दुखदाई है। साथ में उनकी माता जी व दादी का भी देहावसान हुआ है। ईश्वर इन सबको अपने श्री चरणों में स्थान दे। पूर्णतया निशब्द हूं कि कल ही तो हंसते हुए साथ होली खेली थी जनसंवाद से लेकर सभी दौरों में उसका हंसता चेहरा बार बार याद आ रहा है। लेकिन ईश्वर के फैसले के आगे सब मजबूर हैं।अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नवीन के पिता घायल है। ईश्वर उन्हे शीघ्र स्वस्थ करे।

शोक में डूबा शहर

सुबह 8:00 बजे इस घटना की खबर सूरजपुर पहुंची और जैसे ही सूचना आई वैसे ही पूरा शहर शोक में डूब गया । उपेंद्र दुबे लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए है। हादसे में उनके घायल होने की खबर लगते ही उन्हें जानने, पहचानने वाले स्वास्थ्य की जानकारी लेने अंबिकापुर के लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। इधर घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply