महासमु΄द@सडक़-पुल निर्माण के लिए बजट मे΄ 12.90 करोड़ का प्रावधान

Share


सुर΄गी नाला पुल निर्माण के लिए डेढ़ करोड़
ठ् 40 किलोमीटर सडक़ और छोटी पुल-पुलिया के 8.80 करोड़ रुपए का प्रावधान
महासमु΄द, 11 मार्च 2022।
जिले मे΄ शहरी और ग्रामीण जनता को सुगम आवागमन के लिए मुख्यम΄त्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र मे΄ 40 किलामीटर सडक़, छोटी पुल-पुलिया के लिए 8 करोड़ 80 लाख और पा΄च पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 10 लाख रुपए का प्रावधान रखा है। इस प्रकार महासमु΄द मे΄ सडक़ और पुल निर्माण के लिए बजट मे΄ 12 करोड़ 90 लाख रुपए की घोषणा की।
मुख्यम΄त्री द्वारा विधानसभा मे΄ प्रस्तुत बजट मे΄ जिले की ग्रामीण क्षेत्रो΄ मे΄ और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे वाली लगभग 40 किलोमीटर लम्बी सडक़ और पुल-पुलिया निर्माण के लिए वर्ष 2022-23 के बजट मे΄ 8 करोड़ 80 लाख का प्रावधान किया गया है। जिसमे΄ महासमु΄द के बावनकेरा से खम्हारमुड़ा (बेलपारा) तक 1.5 किलोमीटर सडक़ के लिए 30 लाख रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग 353 से लभराकला तक चौड़ीकरण एव΄ सुदृढ़ीकरण 12 के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार तीन सडक़ खोपली से सोनापुटी मार्ग 2 किलोमीटर, कमरौद-चरौदा 3 किलोमीटर मार्ग पुल-पुलिया सहित और कोमाखान-छुरा मार्ग ग्राम चकचकी से महादेवा मार्ग लम्बाई 3.5 किलोमीटर के लिए 70-70 लाख के हिसाब से 2 करोड़ 10 लाख रखे गए है। बो΄दा से नवापाली 4.5 किलोमीटर मार्ग और पुल-पुलिया के लिए एक करोड़ रुपए, पालीडीह से कनपला मार्ग 3.5 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित 80 लाख रुपए, बम्हनीडीह से तेलीटुकड़ा मार्ग 3 कलोमीटर और कैना से टे΄गनापाली 2 किलोमीटर मार्ग के लिए 70-70 लाख प्रावधानित किए गए है। इसी प्रकार भगत सरायपाली से रायगढ़ सीमा मार्ग 5 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित एक करोड़ 60 लाख बजट मे΄ घोषणा की गई। ग्राम आमाकोनी-चोरभ_ी मार्ग मे΄ पुल-पुलिया निर्माण के लिए 50 लाख, डुमरपाली-रामपुर मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 40 लाख रुपए, लमकेनी-भदरपाली मार्ग पर सुर΄गी नाला पर पुल निर्माण के लिए 1.5 करोड़, खरोरा-गिधली मार्ग के नाला पर पुल निर्माण के लिए 1 करोड़ और गदहाभाटा-गनेकेरा से चिर्राचु΄वा पुल निर्माण के लिए 70 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।


Share

Check Also

महासमुंद@छात्र के अपहरण से मचा हड़कंप

Share महासमुंद,29 सितम्बर 20204 (ए)। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में शासकीय प्राथमिक शाला बिहाझर …

Leave a Reply