कोरबा@लैंटाना उन्मूलन के नाम पर लाखों का बंदरबांट कर गए वनअधिकारी

Share


-राजा शर्मा-
कोरबा,17 फरवरी 2022(घटती-घटना)। बिलासपुर वनवृत्त के कटघोरा वन मंडल भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में लगातार बना हुआ है, चाहे वह विधानसभा में गलत जानकारी देने का मामला हो या हाईकोर्ट में जानकारी देने की बात हो या काम कराकर भुगतान लंबित रखने की बात हो। यहां अधिकारी वर्षों से पदस्थ रहकर भ्रष्टाचार को अंजाम देते आ रहे हैं।चाहे वह स्टॉप डेम घोटाला,फर्जी मजदूरी का भुगतान, नरवा विकास योजना में बिना मटेरियल गिराए भुगतान, घटिया क्वालिटी का हाई टेक सीमेंट उपयोग कर निर्माण घोटाला, तालाब घोटाला, बाजार भाव से काफी कम दर पर मटेरियल खरीदी का टेंडर के नाम पर बिना मटेरियल सप्लाई के ही करोड़ों का भुगतान के मामले से सुर्खियां बटोर रहे कटघोरा वन मंडल में अब लैंटाना घोटाला की सुगबुगाहट है। विभागीय पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-2021 के मध्य में लैंटाना उन्मूलन के नाम पर लाखों- करोड़ों की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई थी। इसी कड़ी में कोरबा जिला खनिज संस्थान न्यास ष्ठरूस्न मद से कटघोरा वन मंडल के ऐतमा नगर एवं केंदई रेंज में लेंटाना उन्मूलन के लिए करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जारी की गई। इस राशि से महज कुछ रुपए खर्च कर लैंटाना का कथित तौर पर उन्मूलन कर दिया गया और बाकी राशि कागजों में काम दर्शा कर हड़प कर ली गई। अब लेंटाना तो एक ऐसा पौधा है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता ,लेकिन उसकी आड़ में सरकारी धन की बंदरबांट जरूर हो रही है। कटघोरा के साथ-साथ दूसरे वन मंडल भी इस घोटाला में संलिप्त हैं। लैंटाना झाडय़िों को सफाया कर पौधों का विकास मार्ग प्रशस्त करना है ,लेकिन परिक्षेत्रों के जंगल में ऐसा कुछ नहीं होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार लैंटाना कंटीली प्रजाति की झाड़ी है। इसे वनों का कैंसर माना जाता है। यह पौधों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। वन क्षेत्रों में इसका फैलाव होने पर पौधों का विकास रुक जाता है। पौधों के बेहतर विकास के लिए लैंटाना झाडय़िों का सफ़ाया अभियान चलाया जाता है, जिसे जड़ों से काटकर जलाने या गड्ढा खोदकर नष्ट करने की प्रक्रिया है ,लेकिन विभाग के द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया। सिर्फ खानापूर्ति कर राशि की बंदरबांट कर ली गई। कोरबा वन मंडल भी इससे अछूता नहीं है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply