
बैकुंठपुर 09 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। कोरिया राजपरिवार की सदस्य एवम महराज अम्बरीश सिंहदेव उर्फ लाल ईश्वरशरण सिंहदेव की पत्नी रानी तृप्ति देवी का दिनांक 8 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।
कोरिया राजपरिवार के वारिसदार राजदीप सिंहदेव बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, रानी तृप्ति देवी ने अपने जीवन में अलग अलग क्षेत्रों में सामाजिक कार्य किए हैं उसके साथ ही वह गुजरात बार एसोसिएशन की सदस्य भी थीं, रानी तृप्ति देवी कोरिया महराजा राजा स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव के सबसे छोटे भाई महराज लाल हरि शरण सिंहदेव की पुत्रवधू थीं, रानी तृप्ति देवी पत्नी महराज अम्बरीश सिंहदेव के दो संतान हैं पुत्र महराज राजदीप सिंहदेव और पुत्री राजकुमारी अनुराधा सिंहदेव राणावत। कोरिया राजपरिवार की सदस्य के निधन उपरांत सभी अंतिम संस्कार कार्यक्रम गुजरात में सम्पन्न होंगे।