अम्बिकापुर@मेगा शॉप का ताला तोडकर कैश काउंटर से साढ़े तीन लाख की चोरी,चोर सीसीटीवी में कैद

Share

अम्बिकापुर,01 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। शहर के बनारस चौक स्थित मेगा शॉप में सोमवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने शॉप के दोनों शटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर काउंटर से लगभगा साढ़े तीन लाख रुपए पार कर दिए हैं। घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। दो युवक रात करीब 1 बजे शटर का ताला तोडकर अंदर घुसे हैं और करीब 1 घंटे अंदर रहे हैं। शॉप के मैनेजर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के बनारस चौक के समीप मेगा शॉप है। दुकान के मैनेजर रोहीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रति दिन की तरह सोमवार की रात करीब 10.40 बजे शॉप बंद किया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह 9.30 बजे शॉप खोलने पहुंचा तो दोनों शटर का ताला टूटा हुआ था। चोरी की आशांका पर मैनेजर ने सबसे पहले घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मैनेजर ने बताया कि पुलिस के आने के बाद शॉप के अंदर गए। शॉप के कैश काउंटर से लगभग साढ़े तीन लाख रुपए नहीं हैं। वहीं शॉप में लगे सीसीटीवी में रात करीब 1 बजे दो युवक शटर का ताला तोड़ते नहर आए हैं। इसके बाद दोनों शॉप के अंदर घुसे हैं और लगभग एक घंटे तक अंदर रहे हैं। शॉप के मैनेजर रोहीत प्रताप सिंह ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर@ पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में किया पेश

Share 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ीरायपुर,11 अप्रैल 2025 (ए)।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले …

Leave a Reply