अम्बिकापुर@गांव की सरकार चुनने मतदाताओं में दिखा उत्साह,71.73 प्रतिशत हुई वोटिंग

Share

अम्बिकापुर,17 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। तीनों विकासखंड में कुल 71.73 प्रतिशत मतदान हुए। अंबिकापुर विकासखंड में 70.36 प्रतिशत, लखनपुर में 72.61 प्रतिशत व उदयपुर में 73.39 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय अनुसार मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुई। इसके बाद मतगणना भी शुरू हो गई। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई। लोग लंबी लाइन में खड़े होकर मतदान किया। पुरूष के साथ महिला वोटर्स भी उत्साहित नजर आए। पहले चरण का मतदान विकासखंड अंबिकापुर, लखनपुर व उदयपुर में संपन्न हुआ। अंबिकापुर जनपद पंचयत सदस्य के लिए 164 अभ्यर्थी, उदयपुर के लिए 73 व लखनपुर के लिए 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 1 से 2 क्षेत्र क्रमांक 2 से 4 क्षेत्र क्रमांक 3 से 6, क्षेत्र क्रमाक 4 में 9, 5 में 9, 6 में 10 व 7 में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा पंच, सरपंच पद के प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाकर मतदाताओं ने फैसला कर दिया है। विकासखंड अंबिकापुर, लखनपुर और उदयपुर के 232 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ। मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर कतारबद्ध होकर बड़े उत्साह के साथ मतदान कर अपने कर्तव्य एवं अधिकारों का निर्वहन किया। कलेक्टर विलास भोसकर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक शाला लहपटरा, रजपुरी कला, बेलखरीखा सहित अन्य मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा, विनय अग्रवाल ने अंबिकापुर और लखनपुर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित लगभग 30 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कंठी, कतकालो, खाला, सोहगा, करजी, दरिमा, बरगवां, नान दमाली, बड़ा दामाली,पूटा,कुसु,सोहेड़ा और बेलदगी सहित कई अन्य क्षेत्रों में चल रहे मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
अम्बिकापुर जनपद
अम्बिकापुर जनपद पंचायत सदस्य के लिए 25 पदों के लिए 164 अभियार्थी चुनावी मैदान में हैं। कुल 101 ग्राम पंचायत है। जिसमें 2 ग्राम पंचायत निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। ग्राम पंचायत मेण्ड्राखुर्द से हीरामणि सोन पाकर, ग्राम पंचायत बलसेड़ी से हुपलाल सिंह निर्विरोध हैं। वहीं शेष 99 ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 491 अभ्यर्थी, पंच के कुल 1414 पद हैं जिसमें 658 पदों में निर्विरोध एवं 15 पद रिक्त हैं। शेष 741 पंच के लिए 1764 अभियार्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद पंचायत अम्बिकापुर में पुरुष मतदाता 62,771 एवं महिला मतदाता 64,814 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 3 है। इस प्रकार कुल 1,27,588 मतदाता मतदान करेंगे। जिसके लिए 269 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
उदयपुर जनपद
उदयपुर जनपद पंचायत में सदस्य पद के कुल 13 पद हैं जिसमें 73 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं, सरपंच के 59 पद हेतु 263 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं, पंच पद के लिए कुल 732 अभ्यर्थी हैं। जिसमें से 354 पद निर्विरोध,शेष 378 पद हेतु 892 अभ्यर्थी चुनाव में भाग ले रहे है। पुरूष मतदाता 30279, महिला 30563 एवं थर्ड जेंडर 2 हैं। विकासखंड में कुल 60842 मतदाता है। जिसके लिए कुल 126 मतदान केंद्र बनाए गए थे
लखनपुर जनपद
लखनपुर जनपद पंचायत में जनपद सदस्य हेतु 18 पद हैं जिसमें कुल अभ्यर्थी 125 चुनाव लड़ रहे हैं। सरपंच पद हेतु कुल 74 पद हैं। जिसमें 3 ग्राम पंचायत निर्विरोध चुने गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत गणेशपुर से वृक्षमनिया, ग्राम पंचायत गुमगराकला श्रीमती कलावती सिंह उर्रे,और ग्राम पंचायत पर्री से श्रीमती मानकुमारी सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं 1 पंचायत में रिक्त पद हैं। शेष 70 ग्राम पंचायत में 271 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। पंच हेतु कुल 970 पद हैं जिसमें 517 पद निर्विरोध चुने गए हैं। 7 नामांकन खारिज हुए वहीं 16 स्थानों पर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। शेष 430 पदों पर 987 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। पुरुष मतदाता 42703, महिला मतदाता 43516 हैं, इस प्रकार कुल मतदाता 86220 हैं। जिसके लिए 172 मतदान केंद्र बनाए गए थे
आपस में भिड़े सरपंच प्रत्याशी
अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम मेंड्राकला स्थित बूथ क्रमांक 106 पर मतदान के दौरान सरपंच पद के प्रत्याशी आपस में भीड़ गए। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। विवाद के दौरान एक महिला प्रत्याशी को सिर में चोट हाई है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला प्रत्याशी ने पुरूष सरपंच पद के प्रत्याशी पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। वहीं शहर से लगे भफौली व गड़ाघाट पंचायत में मतदान संपन्न होने के बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हमारे समर्थित प्रत्याशी के एजेंटों को बूथ से बाहर निकाल दिया गया था। इस बात को लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के कार्यकर्ता सडक¸ पर उतर गए। इससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं मौके पर उपस्थि पुलिस ने मामले को शांत कराया।


Share

Check Also

सूरजपुर@वरिष्ठ नागरिक संघ ने जिला मुख्यालय में 15 जगहों पर किया प्याऊ का शुभारंभ

Share सूरजपुर,19 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा सूरजपुर शहर मे΄ प्रतिवर्ष समय समय पर …

Leave a Reply