मारे गए 31 नक्सली, 2 जवान शहीद,2 गंभीर
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी
बीजापुर/रायपुर,09 फरवरी 2025 (ए)। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
एमआई-17 हेलिकॉप्टर से घायलों को निकाला गया
घटना के बाद जगदलपुर से एमआई-17 हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है, जिससे घायलों को सुरक्षित निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह से ही यह मुठभेड़ जारी है। डीआरजी , एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने मिलकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है।
नक्सलियों को भारी नुकसान
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया था। जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
वहीं, डीआईजी कमलोचन कश्यप ने कहा कि अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, क्योंकि यह बड़ा ऑपरेशन है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
ऑपरेशन जारी,सर्च अभियान तेज
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह नक्सल विरोधी अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।
हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला
मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में नक्सलियों के हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें एक-47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल,बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री शामिल है। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है।
सर्च अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी और सर्च ऑपरेशन के तहत नक्सल गतिविधियों का राजफाश करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि शहीद जवानों में एसटीएफ व डीआरजी के हैं। मुठभेड़ में वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
सुरक्षाबल लगातार कर रहे नक्सलियों पर कार्रवाई
मौके के लिए रि-इंफोर्समेंट फोर्स रवाना किया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर रविवार सुबह मुठभेड़ हुई थी। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि की थी।
अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें से कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हो सकते हैं। अभी भी जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है, जिसमें और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं।
नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।
बीजापुर में 31 नक्सली ढेर किए जाने केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने जवानों को दी शुभकामनाएं

सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है। जवानों ने 31 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेता फंसे हुए हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं।
बस्तर पुलिस की मानें तो माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 घायल हुए हैं। फिलहाल बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में सर्चिंग जारी है।
इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिलने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।
शहीद जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : गृहमंत्री शाह
मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।
बीजापुर एनकाउंटर को लेकर फिर सीएम साय ने दिया बड़ड़ा बयान,कहा…गनतंत्र से गणतंत्र

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसका खात्मा कर रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूँ। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मौके पर भेजा गया एक्ट्रा फोर्स
सीएम साय ने कहा…कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय
सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में अब तक 31 नक्सलियों मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नक्सली नेता शामिल हैं। हालांकि इस दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कहा- वीर जवानों ने नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें वीर जवानों ने नक्सलियों को ढ़ेर किया है। वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं, उनको मै शत् शत् नमन करता हूं। यह उनका सर्वोच्च बलिदान है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।