रायपुर@ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाया आरोप

Share

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, भाजपा पर नहीं
रायपुर,06 फरवरी 2025 (ए)।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासनिक दबाव में तहसीलदार केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उनके बैनर-झंडे जब्त किए जा रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, थोड़ी हिम्मत दिखाइए और भाजपा के लोगों की भी जांच कीजिए, वहां झंडा, डंडा, खंबा और गड्डी सब कुछ मिलेगा।
बिलासपुर में कांग्रेस के प्रचार अभियान को झटका
नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी को बिलासपुर में झटका लगा है, जहां जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली कल सकरी से सिरगिट्टी तक प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने बिना अनुमति के भी ट्रैक्टर रैली निकालने का दावा किया है, जिससे प्रशासन और पार्टी के बीच तनाव बढ़ सकता है।


Share

Check Also

रायपुर@अरुणपति त्रिपाठी को जमानत मिली पर रिहाई नहीं

Share रायपुर, 09 मार्च 2025 (ए)। 2000 करोड़ के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने …

Leave a Reply