कोरबा,27 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिला मुख्यालय में आज 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे। श्री साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छाीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनेकता में एकता के प्रतीक गुबारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छाीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, छाीसगढ़ नगर सेना महिला, छाीसगढ़ नगर सेना पुरूष,एनसीसी पुरूष और एनसीसी महिला, स्काउट-गाईड की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान
मार्च पास्ट में आठ टुकडि़यों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार नगर सेना को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन महिला, द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन पुरूष और तृतीय स्थान स्काउट गाइड सीनियर डिवीजन, स्काउट दल सीनियर डिवीजन की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग सहित जिला तथा पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।