अम्बिकापुर@रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान से नगदी सहित जेवरात की चोरी

Share

अम्बिकापुर 20 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। शहर में चोरी की घटनाएं नहीं थम रही है। आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच चोरों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर स्थित रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान में धावा बोल कर नगदी व जेवरात पार कर दिया है। कुल चोरी लगभग दो लाख रुपए की बताई जा रही है। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सुमन्त कुमार गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्यापरिसर का रहने वाला है। वह कुछ दिन पूर्व अपने छोटे भाई के निधन पर अपने पैतृक गांव बिहार परिवार सहित गया था। कन्यापरिसर स्थित घर में ताला बंद था। इसी बीच 13 जनवरी को पड़ोसी अखिलेश ने मोबाइल से सुमन्त को जानकारी दी की आपके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर सुमन्त परिवार के साथ अंबिकापुर अपने निवास पर पहुंचा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और दो अलमारी व 3 सुटकेस का लॉक टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 25 हजार रुपए नगद व सोने का चेन, सोने की रिंग, सोने की लौकेट सहित अन्य जेवरात नहीं थे। कुल चोरी लगभग दो लाख रुपए की बताई जा रही है। सुमन्त ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। सुमन्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply