रायपुर@विवाद के बाद भाजपा में विधायक समर्थक मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की गईं रद्द

Share


रायपुर,26 दिसम्बर 2024 (ए)। भाजपा के संगठन चुनाव में विधायक समर्थकों को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प्रदेश भर में हो रहे विरोध के चलते भाजपा प्रदेश इकाई को अंततः फैसला करना पड़ा। विवादित भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को संगठन ने कल देर रात रद्द कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर संगठन मंत्री पवन साय ने रद्द करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर ग्रामीण के माना मंडल, और कवर्धा के पिपरिया मंडल में अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है, वहीं बिरगांव मंडल, धरसींवा मंडल, गरियाबंद मंडल और बस्तर सहित 20 जिलों के लगभग 30 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कल होने जा रही बैठक में फैसला किया जायेगा। 27 दिसंबर को अपील समिति इन नियुक्तियों पर पुनर्विचार करेगी।चुनाव स्थगित करने की सिफारिश स्वयं करने के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह विवाद से इंकार कर रहे हैं। उनका यह कहना है कि जहां बहुत ज्यादा असहमति है वहां वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर समन्वय से अध्यक्ष तय कर लिया जाएगा। विवाद वाले मंडलों में रद्द नहीं किया है। एज ईट ईज रखा गया है। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने कहा कि 50 मंडलों में अध्यक्षों के उम्र और सहमति संबंधित समस्याएं हैं। जहां सर्वानुमति हो गई है वहां अध्यक्ष बना दिए गए हैं। बाकी जगह जल्द घोषणा करेगी।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी शराब 10 प्रतिशत तक होगी सस्ती

Share रायपुर,03 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय …

Leave a Reply