अंबिकापुर,@कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

Share


अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घडी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने कहा कि नई सरकार के आने के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में चिंताजनक बनी हुई है। बलौदाबजार, कवर्धा, सूरजपुर और बलरामपुर की हालिया घटनाएं ऐसी घटनाएं हैं जिसमें सीधे उस व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने की है। इस दौरान कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तिफा मांग की। पुतलादहन के दौरान महापौर डॉं अजय तिर्की ने कहा कि इस सरकार ने शांती के टापू छाीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का बड़ा कारण प्रदेश में प्रशासनिक तौर पर अनुभवहीन लोगों का साा सम्हालना है। प्रदेश के मुखिया और गृहमंत्री को चाहिए कि वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर ऐसे व्यक्ति को शासन सम्हालने दें जो कि शासन व्यवस्था को सम्हालने में सक्षम हो। लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार डबल इंजन की कठपुतली सरकार है। यह सरकार बस उपर वाले इंजन के संकेत पर उनके पूजिपति मित्रों का हितसंवर्धन कर रही है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, अतुल तिवारी,दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, प्रमोद चौधरी, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, आशीष वर्मा,गुरुप्रीत सिद्धू, अशफाक अलि, अजय सिंह, आलोक सिंह, सतीश बारी, शुभम जायसवाल, नितिश चौरसिया, चंद्र प्रकाश सिंह, राजनीश सिंह, विकास गुप्ता, लवकेश पासवान, दिलिप धर, रामू घोष, विधान राय, निखिल विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता, आतिश शुक्ला, दिनेश शर्मा, मो. इमरान, फैसल सिद्धकी, अमित सिंह, मिथुन सिंह, आशीष शील, रोशन कन्नौजिया, परवेज आलम गांधी, दिपेश धर, जगदीश मंडल, सतीश घोष, राहुल पटेल आदि मौजूद थे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply