मुंबई@ एनसीपी शरद की 45 उम्मीद्वारों की पहली लिस्ट जारी

Share

@ 45 नाम:अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट…
@ अनिल देशमुख कटोल सीट से लड़ेंगे…
मुंबई,24 अक्टूबर2024 (ए)।
शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की। इसमें 45 नाम हैं।
पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।
एनसीपी शरद, कांग्रेस-शिवसेना उद्धव के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। 23 अक्टूबर को तीनों पार्टियों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी।
18 सीटें आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी,एसडब्ल्यूपी और सीपीआई समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी। 15 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।
शिवसेना की पहली लिस्ट में 65 नाम
23 अक्टूबर की शाम शिवसेना ने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया।
शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ ठाकरे गुट ने सावंतवाडी से पूर्व विधायक राजन तेली को टिकट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ सिल्लोड से सुरेश बनकर को चुनाव में उतारा गया है।
शिवसेना की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें एससी और 3 सीटें एसटी के लिए हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी में शिवसेना ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और एनसीपी की लिस्ट आनी बाकी है।
महायुति में अब तक 182 नाम की घोषणा
एनसीपी अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को एनसीपी अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है।
शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान
22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।
भाजपा की पहली लिस्ट में 99 नाम
विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं, 10 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा तीन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट दिया गया है।
सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और एनसीपी अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply