अंबिकापुर@नगर सेना जनरल ड्यूटी के लिए अभ्यर्थियों ने जताया विरोध,बहाली निरस्त करने की मांग

Share


अंबिकापुर,22 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। नगर सेना जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। अपात्र घोषित किए जाने पर बलरामपुर,सूरजपुर व जशपुर जिले के अभ्यिर्थियों ने पीजी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। इन अभ्यर्थियों ने भर्ती में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पूरे सरगुजा संभाग के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि भर्ती केवल सरगुजा व कोरिया के लिए था।
अम्बिकापुर पीजी कॉलेज मैदान में 16 से 21 सितंबर तक हॉस्टल ड्यूटी हेतू पूरे सरगुजा संभाग के लिए 430 पद के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए फिजिकल प्रक्रिया पूर्ण की गई। वहीं 22 सितंबर से नगर सेना जनरल ड्यूटी के 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर जिले से फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड जारी होने के बाद भी अयोग्य घोषित कर दिया गया। चयन समिति अध्यक्ष एवं संभागीय कमांडेंट नगर सेना राजेश पांडेय ने बताया कि उक्त दोनों भर्ती प्रक्रिया टाइम टेक्नोलॉजीज कंपनी हैदराबाद द्वारा लिया जा रहा है। उक्त कंपनी द्वारा नगर सेना जनरल ड्यूटी की भर्ती में केवल सरगुजा व कोरिया जिले को शामिल किया गया है। इसके बावजूद भी संभग के 6 जिलों के अभ्यर्थियों ने नगर सेना जनरल ड्यूटी के लिए आवदन कर दिया है। करीब दो महीने पहले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी हो गया।
16 सितंबर से चल रही प्रक्रिया
सरगुजा संभाग में नगर सेना की भर्ती 2 चरणों में की जा रही है। पहले चरण में 16 सितंबर से 21 सितंबर तक 430 पदों पर हॉस्टल ड्यूटी के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें संभाग के सभी 6 जिलों के महिला अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। दूसरे चरण में रविवार से नगर सेना जनरल ड्यूटी की भर्ती शुरू की गई है। इसमें सरगुजा जिले के 60 और अविभाजित कोरिया जिले के 40 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में घेर लापरवाही
युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया में घोर लापरवाही बताया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों प्रवेश पत्र जारी कर इनको आमंत्रित किया गया और फिर रद्द कर दिया गया। इससे युवकों को मानसिक प्रताडऩा झेलना पड़ा है। अभ्यर्थियों के हित के लिए आंदोलन कर भर्ती रद्द करवाएंगे और नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया जारी कराने की मांग करेंगे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply