कोरिया,@कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वर्णीम जयंती मशाल समारोह का आयोजन

Share


कोरिया,12 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। कृषि विज्ञान केन्द्र में आज स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह समारोह देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों, की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मशाल यात्रा के रुप में मनाया जा रहा है। कोरिया में पहुंची मशाल को समारोह में कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बिकापुर को सौंपा गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से निकली मशाल देश के प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों से गुजरेगी इसी तारतम्य में स्वर्ण जयंती मशाल कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा से 11 सितम्बर को कृषि विज्ञान के कोरिया पहुंची थी जिसे समारोह के दौरान अगली यात्रा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बिकापुर को सौंपा गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र, में आयोजित स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा के दौरान जिले के कृषकों का प्रषिक्षण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक परिरचर्चा का आयोजन किया जिसमंे 25 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. डी. के. गुप्ता अधिष्ठाता स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंह देख कृषि महाविद्यालय द्वारा कृषको की आय दुगनी करने हेतु उन्नत बीज, बीज उपचार व संतुलित उवर्रकों का उपयोग करने की सलाह दी गई और साथ ही कृषकों को खेती में लागत कम करने के लिए मषीनीकरण अपनाने हेतु सलाह दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बिकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे, द्वारा कृषकों को सुनियोजित तरीके से प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी गई। इंजी. कमलेष कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, में चल रहे विभिन्न गतिविधियों से कृषकों को अवगत कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया के तकनीकी मार्गदर्शन में आदिवासी कृषकों द्वारा शुकर पालन कृषकों को प्रषस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया और कृषकों के खेती में आ रही समस्या के निदान हेतु कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा की गई।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply