अंबिकापुर@प्रदेश के साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था हो गई है ठप्प

Share


अंबिकापुर,12 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। पूरे प्रदेश के साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हत्या,लूट सहित अन्य घटनाएं हो रही है। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं इस मत में था कि विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करुंगा, लेकिन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रशासन की निष्कि्रयता ने समय से पहले बोलने को बाध्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ- साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। रामानुजगंज के बीच बाजार में दिन दहाड़े डकैतों ने हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम देते हैं। उसके बाद बाइक से छाीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांड, संदीप लकड़ा हत्याकांड, सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि, छाीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की इतनी बतदतर स्थिति कभी नहीं रही।
पुलिस-प्रशासन का अपराधियों
पर नहीं है नियंत्रण

रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अब संगठित अपराध बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति को लेकर लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। राज्य सरकार, पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या कहीं से चलाया जा रहा है। कोई भी विभाग अपना कार्य नहीं कर रहा है। विभागों में फाईलें मूव नहीं हो रही है। आम जनता असमंजस की स्थिति में है। वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply