रांची,@भाजपा के कुणाल षाडंगी ने दिया इस्तीफा

Share

रांची,19 मई 2024 (ए)। लोकसभा चुनाव के लिए आज पांचवें चरण का मतदान होना है। वहीं झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दिया है। वहीं, भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कुणाल षाडंगी ने नेताओं पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार प्रसार के लिए झारखंड पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला स्थित मऊभंडार मैदान में जनसभा की।इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। वहीं, रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उद्योग व निवेश विरोधी बताया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ पश्चिम बंगाल में पुलिस पर बांग्लादेशी युवक ने किया हमला?

Share नई दिल्ली,17अप्रैल 2025 (ए)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध …

Leave a Reply