अंबिकापुर@स्नेक मैन सत्यम ने खोला पशु पुनर्वास केंद्र,बेजुबान जानवरों को मिलेगा आश्रय

Share

अंबिकापुर 02 जनवरी 2022 (घटती-घटना)। स्नेक मैन सत्यम ने बेजुबान जानवरो के लिए बेहतर काम किया है। सत्यम अपने साथियों के साथ मिलकर संभाग का प्रथम पशु पुनर्वास केंद्र खोला है। जहां बेजुबान , घायल , विकलांग बेजुबान जीवों का आश्रय बनाया है। संस्था नेचर कंजर्वेशन सोसायटी ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा बेजुबान जीवों को बचा तो लिए जाता था परंतु उनके उपचार पश्च्यत घायल जीवो को शहर में रखने तक की बेवस्थ नही थी। यहां तक कि अगर किसी गाय को रेबीज हो जाए तो वह रोड में इधर उधर गिरकर तड़प कर मर जाती थी। सत्यम इस तरह के बीमार व घायल मवेशियों की उचित देखभाल हेतु इस एक साल से लगातार चक्कर काट रहे थे। उन्होंने जन दर्शन में बार बार।आवेदन दिया। महापौर, वेटनरी विभाग, संभाग आयुक्त, सभी मंत्रियों से भी कोई मददे नही मिली तो सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर संभाग का प्रथम पशु पुनर्वास केंद्र खोल लिया है। यहा लगभग 100 से अधिक जीव का संरक्षण, उपचार, पशु गृह होगा। सत्यम चाहते हैं कि अकेले इतने जीवों को संभाल पाना मुश्किल है। उन्होंने शहरवासियों से इस नेक काम में मदद की अपील की है। वहीं सत्यम का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर आवारा मवेशियों के बीमार होने पर उनके इलाज हेतु कोई उचित प्रबंध नहीं है। इस कारण अभी ठंड की चपेट में आकर 7 दिन के भीतर 15 आवारा मवेशियों की मौत हो चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply