अंबिकापुर@हिलाओं के उत्पीडऩ पर ख़ामोश क्यों हैं प्रियंका : नितिन नबीन

Share

अंबिकापुर,02 मई 2024 (घटती-घटना)। कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं के ऊपर लगाए गए उत्पीडऩ के मामले पर अब भाजपा ने निशाना साधा है। बिहार सरकार में मंत्री तथा छाीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन ने सूरजपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्पीडऩ पर प्रियंका गाँधी की ख़ामोशी सवाल पैदा करती है। उन्होंने कहा उनकी अपनी ही पार्टी में महिलाओं के साथ कैसे अन्याय हो रहा है, यह सबके सामने है, इसके बाद भी वह चुप है। इसी तरह कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार पर उनका दोहरा रवैया रहा है.। इससे पहले भी छाीसगढ़ और अन्य जगह कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन तथा बैठकों में महिलाओं के साथ प्रताडऩा के मामले आए है। उन्होने कहा, क्या यही महिलाओं के लिए कांग्रेस का न्याय है। नितिन नबीन ने कहा लोकसभा चुनाव में जनता और विशेष रूप से मातृशक्ति कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाएगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए नबीन ने कहा की कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा सनातन का अपमान किया। यह कभी राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते है तो कभी रावण का गुणगान करते है। ऐसा मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा तेलंगाना में मुस्लिम आरक्षण के लिए दलित और ओबीसी आरक्षण को कांग्रेस खत्म करने का काम कर रही है। संविधान और आरक्षण को कांग्रेस खत्म करना चाहती है. भाजपा भारतीय संस्कृति पर होने वाले हर आघात का प्रतिकार करेगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply