बेमेतरा-रायपुर,@आधी रात को ट्रक-पिकअप के बीच भीषण टक्कर

Share


बेमेतरा-रायपुर,
29 अप्रैल 2024 (ए)। जिले में आधी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में अब तक 6 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 10 की मौत हो चुकी है। जबकि 23 लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। एक मालवाहक वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीडि़त एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया।


भूरी निषाद (50 वर्ष)
नीरा साहू (55 वर्ष)
गीता साहू (60 वर्ष)
अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू
मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू
खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू
रिकेश निषाद (6 वर्ष)
ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)
रत्ना साहू (50 वर्ष)


कु. निशा यादव (उम्र 12 साल) पिता जफला यादव, 2. मति मालती यादव (38वर्ष) पति विश्राम साहू, 3. डिंपल (13वर्ष) पिता राजेश साहू, 4. कविता (40वर्ष) पति तिजराम साहू, 5. सुकिया बाई (40वर्ष) पति रमेश देवांगन, 6. दुखिया बाई (45 वर्ष) पति रामनाथ यादव, 7. हेमलता साहू (14वर्ष) पिता डुलेस्वर साहू, 8. कु रेणुका साहू (14वर्ष) पिता राजेंद्र साहू, 9.
उर्मिला बाई (50वर्ष) पति सुशील साहू, 10. उषा साहू (42वर्ष) पति संजय साहू, 11. प्रेमु साहू (36 वर्ष) पिता भीखम साहू, 12. लोकेश साहू (20 वर्ष), 13. सुनीता साहू (50 वर्ष), 14. पूर्णिमा साहू (8 वर्ष), 15. दीपिका साहू (12 वर्ष), 16. लोकपाल साहू (12 वर्ष), 17. पुन्नी यादव (60 वर्ष), 18. अहिल्या बाई (55 वर्ष), 19. रामेश्वरी साहू (28 वर्ष), 20. सोनबती (60 वर्ष), 21. अज्ञात महिला (55 वर्ष), 22. अज्ञात महिला (50 वर्ष)


कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। साहू ने कहा कि जिले में हुआ यह एक दुखद सड़क हादसा है। एक कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रशासन हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा हैं।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply