नई दिल्ली@दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी और अवैध कारनामों का अड्डा बन चुका है

Share


नई दिल्ली,26 फरवरी २०२४(ए)।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा खुद को नोबेल पुरुस्कार दिए जाने की मांग करने पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित आप के तमाम नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई उजागर हो गयी है। आम आदमी पार्टी झूठ और ड्रामे का सहारा लेकर भ्रष्टाचार के सवालों से बचती है और जनता को गुमराह करती है। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा संदेशखाली मामले के आरोपियों पर कार्रवाई न करने की कड़ी निंदा की। शहजाद पूनावाला ने ने कहा कि आज भ्रष्टाचार के सरगना मनीष सिसोदिया को जेल की सलाखों के पीछे एक वर्ष पूरा हो गया है। मनीष सिसोदिया का ध्यान शिक्षा मंत्री के नाते कम अपितु शराब मंत्री के नाते कार्य करने पर ज्यादा रहता था। भ्रष्टाचार के सरगना अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के साथ घोटाला और भ्रष्टाचार करने के लिए माफी मांगने की बजाय अपने लिए नोबेल पुरुस्कार की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना ये है कि एक वर्ष पहले जब मनीष सिसोदिया न्यायालय के आदेश अनुसार जेल की काल कोठरी के पीछे गए थे, तब अरविंद केजरीवाल ने उनके काले कारनामों के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे। आज जब उन्हें जेल में जाने के एक वर्ष के अंदर भी देश के किसी न्यायालय ने उनको राहत नहीं दी है और इसके उलट न्यायालय ने शराब घोटाले में 368 करोड़ रुपए के हेरफेर की बात कही है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply