अंबिकापुर@आज शाम सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा

Share


अंबिकापुर,11 फरवरी 2024(घटती-घटना)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की शाम 4 बजे के आसपास सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश कर जाएगी और सूरजपुर जिले के ग्राम शिवनगर में रात्री विश्राम करेगी। 13 फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे उदयपुर से पुन: प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान यात्रा रुट के कई गांवों में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभाएं होगी। किसान संगठनों, एनजीओ, विहान महिला समूहों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी इस दौरान मुलाकात होगी।
यात्रा के स्वागत और रुट में व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय स्थापित कर दिया गया है। 12 फरवरी को यात्रा के सरगुजा संभाग में प्रवेश एवं उसके उपरांत रात्री विश्राम तक के स्वागत एवं व्यवस्था की जवाबदेही सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर लॉक कॉंगेस कमेटी कर रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉं. प्रेमसाय सिंह एवं सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाडे के नेतृत्व में ग्राम तारा से लेकर शिवनगर तक की व्यवस्थओं पर कार्य हो रहा है। 13 फरवरी को प्रात: 8 बजे उदयपुर से यात्रा की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। पूरा यात्रा मार्ग न्याय यात्रा के स्वागत के झंडे-बैनर से आच्छादित हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि 13 फरवरी को उदयपुर से यात्रा प्रारंभ होने एवं अम्बिकापुर पहॅुंचने तक के मार्ग के लिये उदयपुर, लखनपुर एव अम्बिकापुर ग्रामीण लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपनी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। इस हेतु विक्रमादित्य सिंहदेव,कृपा गुप्ता, विनय शर्मा, सिद्धार्थ सिंहदेव, राजनाथ सिंह को जवाबदेही सौंपी गई है।
अम्बिकापुर शहर में सभा स्थान और दोपहर भोजन आदि के व्यवस्था की देखरेख श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मो. शफी अहमद,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं लॉक कॉंग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिंन्हा कर रहे हैं। सभा के लिये सरगुजा संभाग के विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने की जवाबदेही 20 सूत्रिय कार्यक्रम क्रियान्वयन सिमिती के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं द्वितेन्द्र मिश्रा के पास है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply