अंबिकापुर@जुड़ेगा छात्र जीतेगा इंडिया के पोस्टर का विमोचन किया गया

Share


अंबिकापुर,04 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे आज अपने दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे जहां राष्ट्रीय एनएसयूआई के द्वारा चलाए जा रहे अभियान जुड़ेगा छात्र जीतेगा इंडिया के पोस्टर का विमोचन किया गया एवम राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा को लेकर संभाग के समस्त जिले के अध्यक्ष प्रदेश पधाधिकारियो को बैठक राजीव भवन अंबिकापुर में ली उन्हीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टूक में कहा की जो कार्यकर्ता संगठन के अनुरूप कार्य नहीं करता तो उसके ऊपर कार्यवाही जरूर को जायेगी न्याय यात्रा के संबंध में कहा की समस्त एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों के मुद्दे को बढ़ चढ़ कर उठाते हुए उनके हित में कार्य करे और तानाशाही सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखे हमारे नेता राहुल गांधी न्याय को लेकर देश में यात्रा कर रहे है हमे उनके साथ खड़े होकर न्याय के लिए आवाज उठाना है जिस तरह से देश मे मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे है हम छात्रों के साथ मिलकर आवाज को और बुलंद होकर उठाना है कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, हिमांशु जायसवाल, प्रदेश महासचिव मयंक सोनी, विशाल, नीतीश ताम्रकर,मनीष डूबे,प्रदेश महासचिव सरफराज खान अनिमेष तिवारी, प्रदेश सचिव राहुल भारती,कार्यकारी जिलाध्यक्ष सरगुजा मयंक, जिलाध्यक्ष बलरामपुर रूपेश यादव,जिलाध्यक्ष कोरिया आशु कुजूर, जिलाध्यक्ष सूरजपुर चंद्रकांत चौधरी,लॉक अध्यक्ष अंबिकापुर अभिषेक सोनी, खेल विभाग जिलाध्यक्ष रजत सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, वैभव पांडे,शिवम सिंह,चंदन गुप्ता,आदित्य विभु ,राशिद खान,नीतीश तिर्की,सोनू रजवाड़े, नोएल तिग्गा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply