इम्फाल@मणिपुर के मोरेह में सुरक्षाबलों पर हमला

Share

इम्फाल,17 जनवरी 2024 (ए)। मणिपुर के मोरेह इलाके में बुधवार (17 जनवरी) की सुबह उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा एक कुकी समुदाय की महिला की जान चली गई। हमलावर कुकी समुदाय के ही जा रहे हैं। हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह मोरेह में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। उपद्रवियों ने मोरेह के पास सुरक्षाबलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर गोले भी दागे,जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल तेंगनौपाल जिले में कर्फ्यू लगा है। मोरह में लगातार जारी हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। कमिश्नर होम टी रंजीत सिंह ने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के एडिशनल सेक्रेट्री को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। किसी भी वक्त मेडिकल इमरजेंसी बढ़ सकती है। इसलिए हेलिकॉप्टर दिए जाएं।

पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में मोरेह के एसडीओपी रहे आनंद सिंह चौधरी की हत्या कर दी गई थी। 15 जनवरी को इस मामले में दो संदिग्ध फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल मटे को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। कई संगठन भी विरोध में आए दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इनके पास से एक पिस्तौल, एक चीनी हथगोला, दस जिंदा कारतूस और दस डेटोनेटर जब्त किए गए थे। स्थानीय लोगों ने इन दोनों की रिहाई की मांग करते हुए मोरेह पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। कुकी इनपी तेंगनौपाल, चुराचांदपुर जिला स्थित इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम और कांगपोकपी जिला स्थित कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने दोनों की गिरफ्तारी का विरोध किया है। सभी का कहना है कि इन दोनों का एसपीओपी आनंद सिंह की हत्या से कोई संबंध नहीं है।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 4 मई 2023 में मणिपुर पुलिसकर्मियों से हथियार और गोला-बारूद लूटने के मामले में बुधवार (17 जनवरी) को 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई के मुताबिक, गुवाहाटी के कामरूप (मेट्रो) चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट पेश की गई। उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई ने जून 2023 में यह मामला मणिपुर पुलिस (इंफाल पूर्व में हिंगांग पुलिस स्टेशन) से अपने हाथ में लिया था।

राज्य में 3 मई से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply