कोरिया,@बधाई देने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा…श्यामबिहारी जायसवाल ने दिखायी आत्मीयता,पांव छूकर लिया आशीर्वाद,भाव-विभोर हुये जवाहर गुप्ता

Share

मंत्री पद पाकर भी श्याम बिहारी जायसवाल नहीं भूले अपनी परंपरा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया के नेतृत्व में बने थे पहली बार विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री ने कहा यह मेरे राजनीतिक जीवन के गुरू


कोरिया,02 जनवरी 2024 (घटती-घटना)।
समय के हर दौर से गुजरने के बाद यदि कोई मुकाम हासिल करता है तो निश्चित ही गौरवान्वित करने वाला पल होता है। गौरव, पद,सम्मान मिलने के बाद यदि कोई अंहकार से बच गया तो निश्चित ही उसका बड़ा नाम होता है समाज उसे बेहद सम्मानजनक नजरों से देखता है और मन ही मन उसका सम्मान करता है। ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला जब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया जवाहर लाल गुप्ता मनेंद्रगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए श्याम बिहारी जायसवाल को पहली बार बधाई देने उनके गृह निवास मनोरम भवन पहुंचे जहां उन्हे सामने देखते ही मनेंद्रगढ़ विधायक कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों से यह आग्रह किया की सभी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया जवाहर लाल गुप्ता को उनके समीप तक आने दें जिससे वह उनका आशीर्वाद ले सकें।
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष उस समय सैकड़ों लोग उन्हे बधाई देने उपस्थित थे जिनके बीच उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया को भीड़ में स्थान दिलाया और सामने पहुंचकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। श्याम बिहारी जायसवाल ने इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को यह बताया गया की जब वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे तब उन्हे जवाहर लाल गुप्ता जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था और उनके कार्यकाल का कुछ समय उन्ही के नेतृत्व में संपन्न हुआ था। मंत्री बनने उपरांत मनेद्रगढ़ विधायक साथ ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की ऐसी सहजता संगठन के पूर्व पदाधिकारी का इस तरह पैर छूकर प्रणाम करना सभी को उनके प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करने वाला साबित हुआ और सभी ने इसकी प्रशंसा करते हुए यह कहा की पद पाकर भी जो सहृदयता साथ ही वरिष्ठ के लिए सम्मान मनेंद्रगढ़ विधायक ने प्रदर्शित किया है वह सराहनीय है साथ ही प्रेरणा देने वाला है क्योंकि आज जहां आपसी संबंध भी लोग सम्हाल नहीं पा रहे उस दौर में उच्च पद पर आसीन होने उपरांत अपने वरिष्ठ का इस तरह आदर करना कोई श्याम बिहारी जायसवाल से सीखे।
श्याम बिहारी जायसवाल एक ऐसे नेता हैं जिन्हे सभी को आदर और सम्मान देने आता है…
बता दें की जवाहर लाल गुप्ता भाजपा कोरिया के जिलाध्यक्ष दो कार्यकाल तक बने रहे और इसके पीछे संगठन में नहीं होने वाला उस समय का बदलाव कारण था। वहीं जब वह जिलाध्यक्ष चुने गए थे तब श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ से पहली बार विधायक चुने गए थे। अब वर्तमान में वह फिर विधायक चुने गये हैं और छत्तीसगढ़ शासन में उन्हें कैबिनेट में जगह मिली है तब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता उन्हें बधाई देने उनके गृह निवास पहुंचे जहां भारी भींड होने के बावजुद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत करते हुये उनके चरण स्पर्श किये यह दृश्य देखकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। वहीं जवाहलाल गुप्ता की भी आंखे इस तरह के सम्मान से उस समय भरी हुई नजर आई थीं। श्याम बिहारी जायसवाल जिस तरह के नेता हैं जैसा बताया भी जाता है उसमे वह सभी का आदर और सभी के सम्मान का किस तरह ध्यान रखना है यह जानते हैं वह वरिष्ठ समकक्ष सहित अनुजों से कैसे किस तरह व्यवहार करना है बेहतर जानते हैं और उसी अनुरूप वह व्यवहार भी करते हैं। श्याम बिहारी जायसवाल मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के धनी माने जाते हैं वहीं उनका राजनीतिक कद इसलिए भी ऊंचा होता जा रहा है क्योंकि वह संगठन सहित सत्ता में तालमेल बेहतर बिठाना जानते हैं। संगठन सहित सत्ता को लेकर उनकी समझ ही इस बार उनकी सफलता बनी और वह मंत्री पद तक सीधे पहुंच गए।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply