अंबिकापुर@राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाडिय़ों का चयन

Share

\अंबिकापुर,02 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला के पांच खिलाडिय़ों का चयन 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अथर्व प्रताप सिंह,श्रेयांस सोनी,अंकिता गुप्ता सब-जूनियर वर्ग के लिए और ईलीसिबा तिर्की का चयन जुनियर वर्ग में। यह चार खिलाड़ी 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजनांदगांव में 4 से 7 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सीमा नगेशिया सब जुनियर वर्ग में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बाढ़मेड़ राजस्थान के लिए चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 13 जनवरी तक आयोजित है। पांचों खिलाडिय़ों के चयन होने पर संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अमितेश पाण्डेय, डीके सोनी, गौरव सिंह, केपी सिंह बधाई व शुभकामनाएं दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर,@‘आधा घंटा रोज’अभियान के तहत साइकिल रैली निकाल दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Share डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने रैली को बताया फिटनेस का संदेश …

Leave a Reply