अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने बुधवार जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में घड़ी चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला दहन के उपरांत आतंकवाद की इस घटना में मृतकों को 2 मिनट की श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मोमबाी जलाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है उसकी कांग्रेस परिवार कड़ी निंदा करता है। आतंकवाद की यह भयावह घटना सुरक्षा में चूक का परिणाम है। केंद्र की सरकार ने कश्मीर में शांति का हवाला देकर देश के नागरिकों को कश्मीर में पर्यटन के लिए बुलाया लेकिन वे आम नागरिकों को सुरक्षा देने में असफल रहे। आतंकवादी सीमा पार कर कश्मीर के 4 जिलों को लांघ कर भारत के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पहलगाम पहुंच इतनी घृणित घटना को अंजाम देते हैं और देश की गुप्तचर व्यवस्था को भनक भी नहीं लगती है। यह सरकार का फेलियर है। उन्होंने यह मांग की कि सरकार तुरंत सर्वदलीय बैठक बुला कर पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने के लिए सेना को आक्रमण की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व और पूरी पार्टी सरकार के हर निर्णय के साथ है। पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना ही इस आतंकवाद की घटना में मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता,लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम,अरविंद सिंह गप्पू,सिमा सोनी,दुर्गेश गुप्ता,अनिल सिंह, रामविनय सिंह,जगन्नाथ कुशवाहा, मो अबास,संध्या रवानी,गीता प्रजापति, जे कुजूर, अनिल सिंह कर्नल,इरफ़ान सिद्दीकी,सुधांशु गुप्ता,अतुल तिवारी,विनोद एक्का, शांतनु मुखर्जी,लक्ष्मी गुप्ता,अशोक सिंह, संजय सिंह,पपिन्दर सिंह, दिनेश सोनी,संजीव मंदिलवार, अशफाक अलि,गुरुप्रीत सिद्धू, दिलीप धार,शिवप्रसाद अग्रहरि, चुनमुन तिवारी, सुधांशु गुप्ता, जमील खान,विकास शर्मा,आलोक सिंह,कलीम अंसारी,चंद्रप्रकाश सिंह,रजनीश सिंह,अविनाश कुमार,जीवन यादव,अमित तिवारी,शुभम जायसवाल,बबन सोनी,उाम राजवाड़े,निकी खान,मो इमरान,काजू खान,मो बाबर,दिनेश शर्मा,आतिश शुक्ला, राजीव पाठक,रोशन कन्नौजिया, अमित सिंह,आशीष जायसवाल, आशीष शील,अंकित जायसवाल,ऋसभ जायसवाल, परवेज आलम गांधी,सुशील कसेरा,आयुष पांडे,अंकित एक्का,विकास दुबे,अनिकेत सोनी,मो जिलानी,धीरज गुप्ता, प्रियांशु जायसवाल,आर्यन अग्रवाल,वंश पंडित,संस्कार सिन्हा,गीता रजक,संगीता मिंज, शकीला सिद्दीकी,रूबी जैन, प्रीति सिंह,उर्मिला कुशवाहा,सपना सिन्हा,रूप ताम्रकार,अंजू,ममता सिंह,रत्नप्रिया पांडेय,उर्मिला विश्वास आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
इस तरह की घटना अमानवीय : शफी
नगर निगम में नेता विपक्ष शफी अहमद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किये गए कायराना हमले की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा इस तरह की घटना अमानवीय, निंदनीय और चिंताजनक है। तीन दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने धर्म के आधार पर देश के बंटवारे को लेकर आपçाजनक बयान दिया था। उसके तुरन्त बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा सैलानियों के मजहब पूछ कर उनकी हत्या करने से यह साफ है कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत मे हिन्दू-मुसलमान की साझी विरासत में जहर घोल कर भारत को कमजोर करना चाहते है। इन आतंकियों और उनके आकाओं को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए जिससे दोबारा कोई भारत की ओर आंख उठाकर देखने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर सुरक्षा में चूक का भी मामला है। उन्होंने कहा इस हमले में छाीसगढ़ के व्यापारी दिनेश मिरानिया सहित मारे गए सभी निर्दोष लोगों के प्रति श्रंद्धाजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
