हाजीपुर ,19 अप्रैल 2025 (ए)। बिहार के हाजीपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक पहले लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाता था फिर अपना गंदा खेल शुरू करता था। आरोपी युवक न सिर्फ लड़कियों के साथ संबंध बनाता था बल्कि उनके वीडियो को भी वायरल कर देता था। आरोपी युवक के इस जाल में अभी तक दर्जनों लड़कियां फंस चुकी हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
