
बिहार के 38 जिला में,एक जिला गोपालगंज भी है, जो गंडक नदी पश्चिमी तट पर स्थित है। गोपालगंज जिला उत्तर दिशा में चम्पारण जिला से घिरा हुआ है दक्षिण दिशा में सिवान जिला से घिरा हुआ है और पश्चिमोत्तर में उत्तरप्रदेश राज्य के देवरिया जिला से घिरा हुआ है।गोपालगंज जिला का इतिहास समृद्ध और विधित है। सारण जिला से अलग करके 02 अक्टूबर 1973 को गोपालगंज जिला का स्थापना किया गया। गोपालगंज जिला का स्थानीय भाषा भोजपुरी है और यहाँ के लोग अंग्रेजी, हिन्दी व उर्दू में भी बोलते हैं। गोपालगंज जिला में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक, दर्शनीय और धार्मिक स्थल है जैसे थावे दुर्गा मंदिर, दिघवा- दुबौली, हुस्सेपुर और पीताम्बार पीठ, हथुआ राज का किला, सत्तर किला इत्यादि। गोपालगंज जिला की मिठानाईयाँ बहुत ही प्रसिद्ध और मशहूर है। जैसे चना मिठाई, सोंदेश, खाजा, पेड़ा, रोशमोलाई,रोशोगुल्ला, देही इत्यादि। इसके साथ ही प्रसिद्ध व्यंजन है लिट्टी चोखा, सत्तू, भुना हुआ मटन, मछली, तरुआ,दाल-भात,पिट्ठा इत्यादि। गोपालगंज में कई सरकारी स्कूल व महाविद्यालय है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भूतपूर्व रेल मंत्री माननीय लालू प्रसाद जी का गृह जिला है। एक बार गोपालगंज जिला घूमने जरूर आए।।
मुस्कान केशरी
मुजफ्फरपुर बिहार