अंबिकापुर,09 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। भोपाल और अंबिकापुर येसु समाजी सेवानिवृा आर्चबिशप पास्कल टोपनो का निधन के बाद उनका अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह 9 बजे उनके निवास अंबिकापुर रिंगरोड नमनाकला स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम से निकली गई। जो नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महागिरिजाघर में सम्पन्न हुआ।
अंतिम यात्रा के दौरान रोड के दोनों तरफ मानव श्रृंखला बना कतारों में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
महागिरिजाघर में सुबह 10 बजे से अन्तिम संस्कार से जुड़े समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हुए। धर्मविधि के मुख्य अनुष्ठाता – अम्बिकापुर धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप डॉक्टर अंतोनिस बड़ा की अगुवाई में श्रद्धांजलि मिस्सा समारोह को डेढ़ दर्जन धर्माध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराए गए। इस अवसर पर बिशप अंतोनिस बड़ा ने कहा की हमारे बीच से एक सरल सहज व्यक्तित्व के धनी पास्कल टोपनो की अंतिम यात्रा पर निकले चुके हैं और वह असंख्य संत समाज की संगति का आनंद लेने स्वर्ग धाम पहुंच चुके हैं।
शोकमय माहौल में फादर अनुरंजन की अगुवाई में भक्तिमय गीतों से लोगों की आंखे नम हो गई। उनके अंतिम संस्कार में अपनी संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भोपाल महाधर्मप्रान्त के महाधर्माध्य आरोकिया सेबास्टिन दुरई राज, रायपुर महाधर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष व्हिक्टर हेनरी ठाकुर, रायपुर के पूर्व महाधर्माध्यक्ष जोसेफ अगस्टिन,स्वर्गीय पास्कल टोपनो के गृह धर्मप्रांत खूंटी से पधारे धर्माध्यक्ष बिनय कंडुलना,उज्जैन के धर्माध्यक्ष सेबास्टियन वाडाकेल, हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनन्द जोजो,गुमला के धर्माध्यक्ष लिनुस पिंगल,रायगढ़ के धर्माध्यक्ष पौल टोप्पो,जशपुर के धर्माध्यक्ष इम्मानुएल केरकेट्टा, जबलपुर के पूर्व धर्माध्यक्ष जेराल्ड अल्मेडा,अम्बिकापुर के पूर्व धर्माध्यक्ष पतरस मिंज, येसु समाज के प्रोव्हिंशियल फा. रंजित तिग्गा, विभिन्न धर्मसमाजों के प्रोव्हिंशियल्स और विभिन्न धर्मप्रान्तों से आए हुए पुरोहितों, धर्मबहनें, फादर जार्ज ग्रे कुजूर, फा. ज्ञान, फा. अनिल एक्का, पूर्व महापौर अजय तिर्की, अरुण मिंज, भानू खलखो शामिल रहे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री
ने जताया शोक
कैथोलिक ईसाई समाज के सरगुजा धर्मप्रांत के दुसरे धर्माध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व महाधर्माध्यक्ष स्व पास्कल टोपनो के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शोक व्यक्त किया है। 6 अप्रैल को स्व पास्कल टोपनो का निधन हुआ था। बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। पूर्व उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गांधीचौक पर उनकी अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि और पुष्पांजली अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,डॉ. अजय तिर्की, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश
गुप्ता,मो. इस्लाम, सत्येंद्र तिवारी,मो. अबास,रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, संजय विश्वकर्मा,हेमंत तिवारी, विनीत जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल,रसीद अहमद,अनिल सिंह, विनोद एक्का,संजीव मंदिलवार, राजू अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, अरुण मिंज, अनूप मेहता, अशफाक अलि, आशीष वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
