सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में देश को विश्वपटल पर रखने कृतसंकल्पित रही है भाजपा:कृष्ण बिहारी जायसवाल
बैकुंठपुर,06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। 6 अप्रैल को पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी तरह कोरिया जिले के बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय में भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कार्यालय परिसर में भाजपा का झंडा फहराया और भाजपा की नींव रखने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं पर फूल माला अर्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक, कुबेर साहू , रवि त्रिपाठी, रमन गुप्ता, डॉ राकेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम विशेष के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्र्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्ति्रक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में साा में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़,सशक्त,समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे । भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्ति्रक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो। स्थापना दिवस कार्यक्रम में संबोधन की अगली कड़ी में निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन,विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। 10 साल पार्टी ने विपक्ष की सक्रिय और शानदार भूमिका निभाई। 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी,जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा लगभग 11 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी है। कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की 26 मई, 2014 को श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलçधयां हासिल की हैं। उन्होंने विश्व में भारत की गरिमा को पुनः स्थापित किया,राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की। अन्त्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर देश बढ़ चला है। आर्थिक और सामाजिक सुधार सुरक्षित जीवन जीने का मार्ग उपलध करा रहे हैं। किसानों के लिये ऋ ण से लेकर खाद तक की नयी नीतियां जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, आदि ने कृषि के तीव्र विकास की अलख जगायी है। ये नया युग है सुशासन का। चाहे आदर्श ग्राम योजना हो, स्वच्छता अभियान या फिर योग के सहारे भारत को स्वथ्य बनाने का अभियान, इन सभी कदमों से देश को एक नयी ऊर्जा मिली है । संबोधन की अंतिम कड़ी में भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया की भाजपा की मोदी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’, अमृत मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं देश में एक नयी क्रांति का सूत्रपात कर रही हैं। भाजपा सरकार ने देशवासियों को विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना का उपहार दिया है। महामंत्री श्री गुप्ता ने भारतीय राजनीति में भाजपा के योगदान का बखान करते हुए कहा की राष्ट्रीय अखण्डता, कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय, कबाइली वेश में पाकिस्तानी आक्रमण का प्रतिकार, परमिट व्यवस्था एवं धारा 370 की समाप्ति व पृथकतावाद से निरन्तर संघर्ष करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनसंघ या भाजपा है, अन्यथा कश्मीर का बचना कठिन था। उसी तरह गोवा मुक्ति आंदोलन, सत्याग्रह एवं बलिदान। भाजपा के दबाव के बाद ही सरकार ने सैनिक कार्यवाही की। बेरुबाड़ी एवं कच्छ समझौते हमारी राष्ट्रीय अखण्डता के लिए चुनौती थे। भाजपा ने इस चुनौती का सामना किया। आज भी देश में राष्ट्रीय अखण्डता के मुद्दे उठाना पृथकतावाद से जूझना एवं इस निमिा समाज को निरन्तर जाग्रत रखने का काम भाजपा ही कर रही है।