Lavc57.107.100

अंबिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 06 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के रमकोला के पास शनिवार को दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार पिता कंचन राम गोंड़ उम्र 40 वर्ष सूरजपुर जिले के रेवटी थाना क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला था। वह शनिवार की सुबह बाइक से बहन के घर ग्राम धुरिया गया था। वहां से वापस लौट रहा था। तभी दूलदूली रमकोला के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply