सूरजपुर,05 मार्च 2025 (घटती-घटना)। यहां जिला पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने परचम लहराते हुए दोनों पदों पर कजा जमा लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जहाँ भाजपा की निर्वाचित सदस्य श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह पैकरा निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा समर्थित रेखा राजलाल राजवाड़े ने एक मत से जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कजा जमाया है। जिला पंचायत के दोनों पदों पर भाजपा समर्थितो की जीत के बाद पार्टी व समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। 15 सदस्यों वाले सूरजपुर जिला पंचायत के लिए हुए चुनाव में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीयों ने 5-5 सीटो पर जीत दर्ज किया था। जिला पंचायत अध्य्क्ष पद महिला के आरक्षित है ऐसे में जहाँ भाजपा के पास अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार सामने थे वहीं कांग्रेस के पास अध्यक्ष पद के लिए कोई भी महिला दावेदार नहीं थी। ऐसे में कांग्रेस निर्दलीयों के भरोसे उपाध्यक्ष पद तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। इधर जिला मुख्यालय में नगरीय निकाय के लिए हुए सीधे मुकाबले में नगर पालिका में अध्यक्ष पद खोने के बाद भाजपा के सामने जिला पंचायत पर कजा जमाना किसी चुनौती से कम नही था। जिसके लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था और इसका सार्थक परिणाम भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के साथ सामने आया है। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा सूरजपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष रूप में निर्वाचन किया गया। छाीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत हुए इस निर्वाचन में जिला पंचायत क्षेत्र क्र 12 प्रतापपुर तृतीय से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रमणि देवपाल सिंह पैकरा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह व भाजपा की श्रीमती रेखा रजवाड़े के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें 1 मत से रेखा राजवाड़े ने जीत हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर अपना कजा जमाया है। श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े क्र 14 रामानुजनगर द्वितीय से निर्वाचित हुईं है। जिला पंचायत के दोनों पदों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।
