Breaking News

कोरबा,@बॉलीवुड के मशहूर गायक शान की सुरीली आवाज पर जमकर झूमे दर्शक

Share

-संवाददाता-
कोरबा,28 फरवरी 2025 (घटती-घटना)।
पाली महोत्सव के समापन अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक शान के गीतों ने समा बांधा…उनके गीतों पर दर्शक जमकर झूमे…शान की सुरीली आवाज ने दर्शकों का मन मोह लिया और दर्शक उनके गीतों में खूब नाचे। शान ने मैं हूँ डॉन गाने के साथ मंच पर प्रवेश किया। दर्शकों से रूबरू होते हुए उन्होंने भगवान शिव की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकप्रिय छाीसगढ़ी गीत छूनुर छुनुर पैरी बाजे.. गीत से उन्होंने पाली के लोगों समन्वय बनाया। चार कदम बस चार कदम चल दो ना साथ मेरे, चांद सिफारिश जो करता हमारी,.. हे शोना हे शोना,. दिवानगी दिवानगी,ओम शांति ओम,दिल ने तुमको चुन लिया है,.. तन्हा दिल तन्हा सफर,. जैसे अनेक लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शान के सुरीली आवाज सुनकर दर्शक खुद को झूमने से नही रोक सके और सभी दर्शक झूमने लगे। शान ने कहा कि यह उनके लिए बड़े हर्ष की बात है कि भगवान शिव की नगरी पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। पाली में भगवान भोलेनाथ का बहुत प्राचीन मंदिर है जो कि अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व ही वे रायपुर में राज्योत्सव में प्रस्तुति देने आए थे, उसके बाद कोरबा के खूबसूरत शहर पाली में परफार्म करने आए है। उन्होंने पाली की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि यहां की वादियां बहुत अच्छी है, शहर के चकाचौंध से दूर यहां एक से एक दिलकश नजारे है। हवा की ताजगी से एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। शान ने लोगों को इस खूबसूरत शहर को हमेशा स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।


Share

Check Also

कुसमी@तीन साल पहले बेरहमी से हुए युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share कुसमी,02 मार्च 2025 (घटती-घटना)। करौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब तीन वर्ष पुर्व 27/02/2022 को …

Leave a Reply