अंबिकापुर,@भाजपा का भ्रमजालः कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य पूरी तरह कांग्रेस के साथःआशीष वर्मा

Share


अंबिकापुर,27 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। भाजपा द्वारा कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को अपने कार्यालय में बुलाकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने भाजपा पर यह आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी जिला पंचायत सदस्य पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा के मीडिया विभाग ने अपने कार्यालय में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की एक फोटो जारी कर यह दर्शाने की कोशिश की कि वे भाजपा के समर्थन में हैं। हालांकि,सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने आज, 27 फरवरी की एक ताजा तस्वीर जारी करते हुए बताया कि सभी कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य पूरी निष्ठा से कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष में रहकर भी झूठ और छल-कपट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस समर्थकों को बदनाम करने के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने सिद्धांतों पर कायम है और उसके समर्थक किसी भी बहकावे में आने वाले नहीं हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 21 अप्रैल से 05 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने …

Leave a Reply