
आप विधायकों की एंट्री पर रोक…
आतिशी ने बीजेपी पर साधा निशाना…
नई दिल्ली,27 फरवरी 2025(ए)। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को आबकारी नीति पर कैग रिपोर्ट को लेकर चर्चा शुरू हुई। इस बीच, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठ गईं।
सदन से विपक्ष निलंबित, आतिशी का धरना
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में भाजपा के सभी 21 विधायक अनुपस्थित रहे, क्योंकि उन्हें शुक्रवार तक के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल कार्यवाही देखने पहुंचे।
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया, जबकि विधायक मोहन सिंह ने मुस्तफाबाद में गंदे पानी की समस्या को सदन में रखा।
आप विधायकों को रोका गया,आतिशी का विरोध प्रदर्शन
आतिशी और अन्य आप विधायक गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष के आदेश ंपर पुलिस उन्हें सदन में प्रवेश करने से रोक रही है। आतिशी ने इसे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि उन्होंने स्पीकर से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
भाजपा पर आतिशी का हमला
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने तानाशाही की हदें पार कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर ्र्रक्क विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया और अब उन्हें विधानसभा परिसर में भी घुसने नहीं दिया जा रहा। आप ने भी इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का पलटवार
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने सीएजी रिपोर्ट को लेकर कहा कि इसमें आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता के लिए आवंटित पैसा बेईमान लोगों की जेब में चला गया और आप को 2000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान पर जवाब देना होगा।
शराब घोटाले पर सवाल
कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सवाल उठाया कि दिल्ली में शराब के ठेके खोलने के लाइसेंस कैसे दिए गए? भाजपा ने तत्कालीन उपराज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस घोटाले में आप से जुड़े राजनीतिक दलों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
विधानसभा में चल रहे इस राजनीतिक घमासान के बीच, सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा और आप विधायकों का प्रदर्शन दोनों ही राजनीतिक माहौल को गरमाए हुए हैं।