नई दिल्ली,@ यमुना की सफाई पर सरकार कर रही राजनीति

Share

@ अब तो सरकार बदल गई…
@ सुप्रीम कोर्ट ने यमुना की सफाई पर क्या-क्या कहा?
@ यमुना में प्रदूषण और पानी के बंटवारे पर सुनवाई…
@ भाजपा ने यमुना को साफ करने का वादा किया…
@ दिल्ली में यमुना की सफाई पर तीन साल की योजना शुरू…
नई दिल्ली,25 फरवरी 2025 (ए)।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर बड़ी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दिल्ली में सरकार बदलने से यमुना को लेकर सभी विवाद सुलझ सकते हैं। जिसमें प्रदूषकों से नदी को साफ करना और हरियाणा को पानी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2021 में इन मुद्दों पर स्वतः संज्ञान लिया था और तब से समय-समय पर आदेश पारित कर रही है।
हरियाणा, दिल्ली और यूपी में अब भाजपा सरकार
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी यमुना में प्रदूषण और पानी के बंटवारे पर सुनवाई के दौरान आई। यमुना दिल्ली पहुंचने से पहले दो राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। पहले यह केवल हरियाणा और यूपी सरकार के नियंत्रण में थीं। लेकिन अब आम आदमी पार्टी पर हार के बाद तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है।
यमुना की सफाई
पर चल रही राजनीति

दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर राजनीति चलती रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि उनकी हरियाणा सरकार ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले यमुना के पानी में “जहर” मिलाया है। केजरीवाल के दावे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद यमुना पहुंचे और पानी पिया। वहीं, इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमला किया। पीएम मोदी ने केजरीवाल के दावों को घृणित कहा और दावा किया कि वह 11 वर्षों से यमुना का पानी पी रहे हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ परमाणु क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है भारत

Share नई दिल्ली,18 अप्रैल 2025 (ए)।भारत सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए परमाणु …

Leave a Reply