अंबिकापुर,24 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। कल्याणपुर स्थित परसापारा के पास रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में पति-पत्नी व दो मासूम बेटे सवार थे। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पति व दोनों मासूम बेटे का इलाज चल रहा है। पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार भोला चौधरी उम्र 40 वर्ष लटोरी जयनगर का रहने वाला है। वह रविवार को पत्नी पिंकी उम्र 35 वर्ष व दो मासूम बेटे लवकेश व कुशलेश के साथ बाइक से लटोरी से खडग़वां जा रहा था। रास्ते में कल्याणपुर स्थित परसापारा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। वहीं दोनों बेटों का इलाज वहीं चल रहा है। जबकि इसके पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
