जशपुरनगर,@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान

Share


मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट

जशपुरनगर,23 फरवरी 2025 (घटती-घटना) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई श्री विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।
निर्वाचन कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षक आनन्द साय पैंकरा निलंबित
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने निर्वाचन कार्यालय में लापरवाही बरतने के कारण श्री आनंद साय पैंकरा को किया निलंबित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार के द्वारा शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) श्री आनन्द साय पैकरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सुचारू संचालन हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अंबा कछार खण्ड फरसाबहार के मतदान केन्द्र क्रमांक 34 में ड्यूटी लगाई थी। 22 फरवरी को मतदान दल के द्वारा मतदान केन्द्रों में पहुंचने के पश्चात् रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार के द्वारा मतदान केन्द्र में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें श्री आनन्द साय पैंकरा कार्य मे अनुपस्थित पाए गये। जिसका पंचनामा तैयार किया गया पीठासीन अधिकारी एवं उपस्थित अन्य मतदान कर्मियों के द्वारा भी आनन्द साय पैंकरा के द्वारा मतदान केन्द्र में आते ही शराब सेवन कर कहीं चले जाने एवं मतदान केंद्र में मतदान के पूर्व की तैयारी में सहयोग ना करते हुए, कहीं घूमने के संबंध में जानकारी दी गई। आनन्द साय पैंकरा के उक्त कृत्य को अपनी पदीय कर्तव्य का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करते हुए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनाधिकृत अनुपस्थित पाया गया। अपने पदीय कर्तव्य के विरुद्ध घोर लापरवाही, उदासीनता एवं कदाचार की श्रेणी में मानते हुए छ0ग0 सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3, नियम-7, नियम-23 एवं छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला जशपुर में नियत किया गया है।
लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी जागरूक मतदाता निभा रहे अपना कर्तव्य

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत तीसरे चरण का मतदान आज कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार में है। केन्द्र में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, पुरुष, दिव्यांग मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।


Share

Check Also

कोरबा,@समाज रत्न से सम्मानित श्री सिन्हा के कोरबा आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत

Share कोरबा,06 मार्च 2025 (घटती-घटना)। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा का गाजियाबाद में “समाज रत्न” से …

Leave a Reply