अंबिकापुर,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा में एक बार फिर मौसम का मिजाजा दो दिनों से बदला हुआ है। बुधवार की रात अंबिकापुर में हल्की बूंदा बांदी हुई। वहीं गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। कई क्षेत्रों में बाहरश के साथा होलावृष्टि भी हुई है।
सीतापुर विकासखंड के बमलाया, सरगा और गेरसा सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि लगभग 10 मिनट तक हुई। जिसके कारण सडकों, खेतों और मैदानों में बर्फ की परत बिछ गई। इसके बाद तेज बारिश ने क्षेत्र में ठंडक और बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताध कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा मध्य भारत में चक्रवाति परिसंचरण भी बना हुआ है। इन दोनों के असर के कारण सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज गरज व चमक के साथ मध्यम बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। चक्रवात का असर सरगुजा में दो से तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है।
बेमौसम बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने से सजी, तेलहन, दलहन सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि रवि के फसल को फायदा मिलेगा। अगर अधिक बारिश व ओलावृष्टि होने से रवि के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
