

अंबिकापुर,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरे चरण गुरुवार सीतापुर व मैनपाट क्षेत्र में संपन्न हुआ। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुई। इसके बाद मतगणना भी शुरू हो गई। सीतापुर विकासखंड में 67.85 प्रतिशत व मैनपाट में 65.65 प्रतिशत कुल 66.75 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दूसरे चरण में भी मतदाताओं में विशेष उत्साह रहा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई। लोग लंबी लाइन में खड़े होकर मतदान किया। पुरूष के साथ महिला वोटर्स भी उत्साहित नजर आए। दूसरे चरण का मतदान विकासखंड सीतापुर व मैनपाट में संपन्न हुआ। जनपद पंचायत मैनपाट क्षेत्र में दूसरे चरण में जिला पंचायत के लिए दो पद हैं, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 13 से 8 अभियर्थी,क्षेत्र क्रमांक 14 से 4 अभियर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा जनपद पंचयत मैनपाट में जनपद सदस्य के 17 पदों के लिए 91 अभ्यर्थी, सरपंच के 44 पद के लिए 215 अभ्यर्थी , पंच के 643 पद हैं जिसमें 280 पंच निर्विरोध हैं। शेष 363 पंच पद के लिए 848 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। विकासखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 54396 है। जिसमें 27252 महिला, 27144 पुरुष मतदाता हैं। नपद पंचायत सीतापुर में जिला पंचायत सदस्य के लिए दो पद हैं, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 11 से 5 और 12 से 6 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद पंचायत सीतापुर के लिए जनपद सदस्य के 15 पद के लिए 61 अभ्यर्थी, सरपंच के 42 पद हैं जिसमें एक निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। शेष 41 पद के लिए 181 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पंच 676 पद हैं, जिसमें 334 निर्विरोध हैं, 2 पद रिक्त हैं। शेष 340 पद के लिए 771 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कुल 67322 है। जिसमें 34505 महिला, 32816 पुरुष, एवं 1 अन्य मतदाता हैं।
कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण
कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल मैनपाट ने दूरस्थ मतदान केंद्र करमहा सहित बिसरपानी, आवराडंड, कुनिया, बंदना एवं सीतापुर लॉक के बमलाया, सोनतरई सहित अन्य मतदान केंद्रों में पहुंचकर नीनिक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।