नई दिल्ली@ रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

Share

मुख्यमंत्री पद हेतु शपथ ग्रहण आज
नई दिल्ली,19 फरवरी 2025 (ए)।
रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी के बाद रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। जैसे ही रेखा गुप्ता के सीएम बनने की खबर आई शालीमार बाग से विधायक रेखा के घर पर समर्थकों का तांता लग गया। मिठाइयां बंटने लगी हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। मनोज तिवारी ने बैठक से आकर रेखा गुप्ता को बधाई दी।
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में 48 विधायक, दिल्ली के 7 सांसद, 2 पर्यवेक्षक, 3 प्रभारी और सह प्रभारी के अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष, दिल्ली महासचिव, संगठन मंत्री समेत कुल मिलाकर 65 लोग मौजूद थे. गौर करने वाली बात यह है कि 11 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात की थी। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे शुरू होगा।
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर रेखा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी
भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया। रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में आया है। अब मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर रेखा गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां किसी की कोई दावेदारी नहीं है। मीडिया में ही नामों को लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा में संगठनात्मक निर्णय ही अंतिम होता है। पार्टी के द्वारा जिसको भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह समर्पित होकर काम करेगा।
दिल्ली में सीएम पर हलचल तेज,प्रसाद से मिले ओम प्रकाश
भाजपा के महासचिव ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के घर पहुंचे। दोनों नेताओं को भाजपा संसदीय बोर्ड ने
दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस तरह से देखें तो प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया है कि थोड़ी देर बाद शाम 7 बजे पार्टी के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए आएं और वे सीएम के नाम की घोषणा किए। उन्होंने आगे बताया कि
प्रधानमंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व, ऑटो-रिक्शा चालक, मजदूर और नागरिक समाज के कुछ जाने-माने लोग कल शपथ समारोह में शामिल होंगे।
ऐलान में वक्त पर बीजेपी ऑफिस पर बज रहा ढोल
हां, दिल्ली भाजपा ऑफिस के बाहर लोग जश्न के मूड में दिखे। ढोल-नगाड़े की आवाज के बीच कुछ लोग नाचते भी दिखे। शहनाई की धुन भी सुनी गई यह खुशी दिल्ली में भाजपा की जीत के साथ नए सीएम की चर्चाओं को लेकर है। आज यानी 20 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा।
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पुलिस ने क्या एडवाइजरी जारी की
रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए यातायात परिवर्तन और प्रतिबंधों के संबंध में पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इस परामर्श में कहा गया कि समारोह बृहस्पतिवार को होगा। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी/ वीआईपी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की भी उम्मीद है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस आयोजन के दौरान कुछ रास्तों पर गाडि़यों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा और यातायात प्रतिबंध लागू किए जायेंगे। सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट और झंडेवालान के आसपास से यातायात का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। आज सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड से कमला मार्केट के गोल चक्कर से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट और अजमेरी गेट से कमला मार्केट के गोल चक्कर और आसपास के इलाकों में यातायात संबंधी पाबंदियां लागू की जा सकती हैं।
नई सुबह के साथ होगा नए युग में प्रवेश
दिल्ली सीएम के ऐलान पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि, आज एक नई सुबह के साथ दिल्ली एक नए युग में प्रवेश करेगी और बीजेपी एक नए चेहरे, रंग, तेवर और प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी. दिल्ली को वास्तव में देश की राजधानी की तरह विकसित किया जाएगा.
पार्टी के आदेशों का करूंगा पालन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी आदेशों का वह पूरी तरह से पालन करेंगे। वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल आया
दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इसके मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक सुबह 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे। यह निमंत्रण पत्र केवल एक ही व्यक्ति के लिए वैध है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरा टाइमटेबल भी सामने आया है जिसके मुताबिक, 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12ः10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12ः15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। 12ः20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12ः25 बजे प्रधानमंत्री मोदी आएंगे. वहीं, 12ः30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।
शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी
जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण में यूपी के सीएम योगी शामिल नहीं होंगे। हालांकि सीएम योगी ने दिल्ली जीत की बधाई दी है और यूपी विधानसभा में आज बजट पेश होने के कारण शपथ में नहीं आ पाने की अनुमति भी मांगी है।
क्यों नहीं आ रहे हैं नीतीश कुमार
दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश भर के नेता आ रहे हैं। हालांकि इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना न के बराबर दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री इन दिनों प्रगति यात्रा में व्यस्त हैं। 20 फरवरी को मुख्यमंत्री की गृह जिले नालंदा में प्रगति यात्रा करना है। इसलिए मुख्यमंत्री दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।


Share

Check Also

कासगंज@ पत्नी के साथ खुलेआम रोमांस करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

Share वर्दी पहनकर खाकी को किया शर्मसारकासगंज,21 फरवरी २०२५ (ए)। सोशल मीडिया पर कब क्या …

Leave a Reply