चिरमिरी/एमसीबी,@चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 36 से भाजपा प्रत्याशी आयुषी सिंह ने 38 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अजय बघेल को दी मात

Share

-रवि सिंह-
चिरमिरी/एमसीबी,17 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 36 से भाजपा की आयुषी सिंह ने कांग्रेस के अजय बघेल को 38 मतों से करारी मात देकर जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 36 में जहां भाजपा की आयुषी सिंह को 311 मत मिले वहीं कांग्रेस के अजय बघेल को 273 मतों से संतोष करना पड़ा। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड क्रमांक 36 में भाजपा प्रत्याशी आयुषी सिंह की जीत के कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं जिसमें एक मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जुड़ा विषय है जिसके अंतर्गत कहा जा रहा है कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में हुए चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया और मंत्री श्याम बिहारी के नेतृत्व को स्वीकार किया। वार्ड क्रमांक 36 का परिणाम भी उदाहरण है जहां मुस्लिम मतदाताओं का समीकरण निर्णायक होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी आयुषी सिंह की जीत संभव हुई वह भी बड़े अंतर से वह चुनाव जीतकर निगम पार्षद बन सकीं। चिरमिरी का वार्ड क्रमांक 36 डोमनहिल कालोनी का क्षेत्र है जो आज भी कई मूलभूत जरूरतों से मरहूम है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के विधायक और उनकी महापौर पत्नी के कई बड़े आश्वासनों के बाद भी यहां कोई विकास कार्य नहीं हुए।
गौरवपथ का निर्माण भी हुआ जरूर लेकिन वह भी भ्रष्टाचार युक्त रहा और आज उसी का परिणाम रहा की कांग्रेस पार्षद की हार हुई। वार्ड क्रमांक 36 की निर्वाचित पार्षद आयुषी सिंह ने बातचीत में बताया कि उनका एक ही लक्ष्य है कि वह अपने वार्ड को सर्वसुविधायुक्त वार्ड बना सकें।उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य धार्मिक स्थलों के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए प्रयास वह करेंगी,उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी सहित अन्य दिनों में पानी सप्लाई की भी समस्या बनी रहती है वार्ड में जिसको लेकर वह अपना पूरा प्रयास करने वाली हैं जिससे यह समस्या दूर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि चिरमिरी का वार्ड क्रमांक 36 भी बच्चों बड़े बुजुर्गों के लिए पार्क वाला वार्ड बने यह उनकी प्राथमिकता है। वार्ड से भी जारी पलायन को लेकर उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि चिरमिरी की नई नगर सरकार के साथ मिलकर वह भी अपने वार्ड से पलायन रोकने हर संभव प्रयास करने वाली हैं। वार्ड का सार्वजनिक सुलभ शौचालय वार्ड का यात्री प्रतीक्षालय स्वक्ष सुंदर होगा उन्होंने कहा यह सभी विषय उनकी प्राथमिकता है।
पूर्व विधायक अपने वार्ड से भी हारे,वार्डवासी को भी पसंद नहीं आए डॉक्टर विनय
पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल अपने वार्ड से भी चुनाव हार गए।वार्ड क्रमांक 30 के निवासी डॉक्टर विनय जायसवाल जो कांग्रेस के चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी थे अपने ही वार्ड से चुनाव हार गए। उनके अपने वार्ड के लोगों के भी उन्हें पसंद करने से इंकार किया इस चुनाव में।वैसे बड़ी अजीब बात है जो डॉक्टर विनय इस स्लोगन के साथ चिरमिरी के राजनीति में उदीयमान हुए थे कि विनय है तो विश्वास है उस डॉक्टर विनय के साथ उनके पड़ोसी भी नहीं हैं,अपने गृह क्षेत्र या वार्ड से चुनाव हार जाना राजनीतिक हार ही कही जाएगी और राजनीतिक भविष्य उनका खतरे में माना जायेगा।यदि इस परिणाम के आधार पर यह आंकलन किया जाए कि यदि कांग्रेस सरकार की तरह भाजपा भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराती और डॉक्टर विनय अपने वार्ड से पार्षद लड़कर महापौर बनने के प्रयास में रहते तब भी वह महापौर नहीं बन पाते और चुनाव हार जाते वार्ड पार्षद का।एक विधायक और राज्यमंत्री का दजऱ्ा पा चुके साथ ही पत्नी को महापौर बना चुके राजनीतिज्ञ के लिए लिए यह शर्मनाक हार है।


Share

Check Also

रायपुर@ 6 महीने बाद जेल से बाहर आए देवेंद्र यादव

Share हाईकोर्ट ने 27 युवाओं को दी जमानतरायपुर,21 फरवरी २०२५(ए)। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस …

Leave a Reply