रायपुर@निगम और नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी

Share

@ छत्तीसगढ़ के सभी 10 निगमों में बीजेपी के महापौर…
@ निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ…
@ छत्तीसगढ़ में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत
@ 10 नगर निगमों में मेयर चुनाव जीती बीजेपी
@ 49 में से 36 नगर पालिकाओं में भी मिली जीत
@ आम आदमी पार्टी का भी छत्तीसगढ़ में खुला खाता
रायपुर,15 फरवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। वोट काउंटिंग में शुरूआत से ही बीजेपी ने ताबड़तोड़ तरीके से कांग्रेस का सफाया कर दिया। छत्तीसगढ़ की 10 नगर पालिक निगम की सीटों में सभी पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। 49 नगर पालिका की सीटों में 36 बीजेपी 8 कांग्रेस और 5 अन्य के पास आई है। 114 नगर पंचायत के परिणाम के रूझान आ रहे हैं। पहली बार ईवीएम के माध्यम यह नगर निकाय चुनाव कराया गया था। नगर पालिकाओं में मतदाताओं की बात की जाए तो 2200525 पुरुष और 2273232 महिला मतदाता हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5 हजार 970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के इंतेजाम किए थे।
रायपुर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने रचा इतिहास
रायपुर नगर निकाय से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने इतिहास रच दिया है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 315835 वोट मिले हैं। मीनल चौबे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
कोरबा और बिलासपुर में बड़े अंतर से जीती भाजपा
कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52000 वोट से हरा दिया है। वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। भाजपा में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से हर प्रकार से सफाया होता जा रहा है।
यह हमारे सुशासन की जीत है- बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि यह हमारे सुशासन की जीत है। सभी ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काम लोगों को पसंद आया है इसलिए हम इतने बहुमत से जीते हैं।
डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव की जीत को जनता की जीत बताया
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में जीत को लेकर कहा कि पूरे राज्य में सभी नगर निगमों और अधिकतम नगर निकायों में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीतकर आ रहे हैं। यह जनता की जीत है, यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर लगी है।
कांग्रेस अब ईव्हीएम का रोना रोएगी : गृहमंत्री विजय शर्मा
निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है। मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, कांग्रेस ईव्हीएम रोना रोएगी! छत्तीसगढ़ के 0 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
बिलासपुर नगर निकाय चुनाव में बीजेपी मेयर पूजा विधानी को मिली जीत
छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने 62000 वोटों से अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराया। इतने बड़े अंतर को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने वहां जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
जगदलपुर महापौर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संजय पांडे जीते
रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी की जीत
धमतरी में बीजेपी 34 हजार वोटो से जीती

छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगदीश रामू मेहरा ने 34 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था, जिसके कारण बीजेपी को शुरूआत से ही लीड मिली।
यह जीत भाजपा ऐतिहासिक जीत की :सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बीच सीएम साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह जीतबीजेपी ऐतिहासिक जीत की रही है। उन्होंने जनमत के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
बोदरी नगरपालिका में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जीत
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव रिजल्ट आ रहा है। इसी बीच बीजेपी के विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के सीट पर भाजपा उम्मीदवार को हरा कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका बोदरी नगरपालिका अध्यक्ष की सीट को अपने नाम कर लिया है।
अंबिकापुर,जगदलपुर, चिरमिरी और राजनांदगांव में बीजेपी की जीत
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के जीत की बैक-टू-बैक घोषणाएं हो रही हैं। कहीं कांटे की टक्कर तो कहीं एकतरफा मुकाबला अब भी जारी है। इसी बीच अंबिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी और राजनांदगांव में बीजेपी ने जीत दर्ज करा ली है।
ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से बीजेपी कार्यकर्ता मनाते दिखे जश्न
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव रिजल्ट 2025 में बंपर जीत दर्ज करा रही सत्ताधारी भाजपा सरकार के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आतिशबाजी कर और एक दूसरे के साथ ढोल नगाड़ों पर नाचते नजर आ रहे हैं। नेता से लेकर कार्यकर्ता सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निकाय चुनाव की जीत के सेलिब्रेट कर रहे हैं।
कोरबा नगर निगम में बीजेपी की जीत
छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी संजू देव राजपूत ने जीत दर्ज की है। भाजपा के संजू देव राजपूत के सामने कांग्रेस ने उषा तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा था। 2024 तक कांग्रेस से राजकिशोर प्रसाद महापौर रहे लेकिन अब इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपना जलवा कायम कर लिया है।
15 साल बाद रायपुर नगर निगम में बीजेपी की जीत
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट में बीजेपी ने एक और जीत अपने नाम की है। राजधानी रायपुर से भाजपा उम्मीदवार मीनल चौबे ने बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति दुबे को हरा दिया है। इस जीत के बाद पूर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाने में जुटी हुई है।
चिरमिरी नगर निगम में 5692 वोटों से जीती भाजपा
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के हाथ एक और जीत लगी है। नगर निगम चिरमिरी से भाजपा महापौर प्रत्याशी राम नरेश राय ने 5692 वोटो से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल को हराया है। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।
कुनकरी नगर पंचायत में बीजेपी को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ की कुनकरी नगर पंचायत में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कुनकरी विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं। इसके बाद भी कुनकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस कब्जा करने में सफल रही है।
भूपेश के गढ़ में लहराया बीजेपी का भगवा
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। ताजा परिणाम पाटन नगर पंचायत का है। इसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है।
जगदलपुर मेयर चुनाव जीते भाजपा के संजय पांडे
छत्तीसगढ़ की जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी संजय पांडे ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा कार्यालय में लगातार जीतों से जश्न का माहौल है। उन्होंने कांग्रेस के प्रबल दावेदार मलकीत सिंह गैदू को चुनाव में हरा दिया है।
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के परिणाम देख बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
लोरमी नगर पालिका का परिणाम छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी का परिणाम आया सामने। भाजपा के उम्मीदवार सुजीत वर्मा ने 2458 वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं वार्डों के परिणाम की बात करें तो लोरमी के 11 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। 6 में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
स्तर नगर पंचायत के वार्ड 13 में बीजेपी और कांग्रेस में टाई
जगदलपुर की नगर पंचायत बस्तर में मतगणना पूरी हो गई है। यहां 15 वार्डों में 8 पर कांग्रेस तो 6 पर भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं एक पर टाई हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा और कांग्रेस में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 152-152 वोट मिले हैं।
कांकेर नगर पालिका में बीजेपी की जीत
कांकेर नगर पालिका चुनाव 2025 में बीजेपी के अरुण कौशिक ने जीत दर्ज कर ली है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। कांग्रेस नगर पालिका बनने के बाद से लगातार जीत रही थी। भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय में भाजपा की बड़ड़ी जीत पर सीएम साय ने ली प्रेसवार्ता
आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रचंड जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी, तेरह महीने में हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में अपना महती योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेताओं, माननीय मंत्रीगणों, सांसद-विधायक साथियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश की देवतुल्य जनता को आश्वस्त करता हूं कि जिस तरह हम मोदी की गारंटी के सभी वादे को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी।
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 जनवरी को चुनाव हुए थे। बीजेपी ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। वही,राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। आप ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में आप की यह पहली जीत है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व मेयर एजाज ढेबर की हार पर कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा,जनता ने कांग्रेस को कह दिया है कि अब भी मौका है सुधर जाओ नहीं तो जनता सुधार देगी।
चाय वाले जीवर्धन चौहान को मेयर चुनाव जीतने पर मिला सर्टिफिकेट
चाय वाले जीवर्धन चौहान को मेयर चुनाव जीतने पर सर्टिफिकेट मिला। ओपी चौधरी ने कहा, 61त्न वोट शेयर के साथ चाय वाले जीवर्धन चौहान की शानदार जीत ज्.कांग्रेस को मिले महज 23प्रतिशत वोट कुल 92300 वोटों में कांग्रेस को मिले मात्र 21900 वोट। बता दें कि रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है।
मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चुनाव हारी
कांग्रेस प्रत्याशी ने इतने वोटों से दी मात,
इस निकाय से अजमा रहे थे किस्मत
झगराखांड से स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है। चंपा जायसवाल मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के भांजे उमेश जायसवाल की पत्नी हैं


Share

Check Also

जगदलपुर@ बस्तर राजमहल में 107 साल बाद बजेगी शहनाई

Share देशभर से 100 राजघराने बनेंगे बारातीजगदलपुर,19 फरवरी 2025 (ए)। बस्तर राजमहल ऐतिहासिक विवाह समारोह …

Leave a Reply