एमसीबी,@वकील ने डॉक्टर को हराया मंत्री की बची साख…पूर्व विधायक की राजनीति पर लगा पूर्णविराम!

Share


-रवि सिंह-
एमसीबी,15 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। एक बार फिर दैनिक घटती-घटना का अनुमान सही साबित हुआ एमसीबी जिले के इकलौते नगर निगम व इकलौते नगर पालिका में भाजपा का कब्जा दर्ज हुआ, जहां नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अधिवक्ता रामनरेश राय ने पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को हराकर अपने मंत्री की साख बचाई तो वही अपने मंत्री के विरोधी पूर्व विधायक को हराकर उसकी राजनीतिक भविष्य पर भी पूर्णविराम लगा दिया,वही मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा पटेल को करारी शिकस्त दी जहां प्रभा पटेल कुशल राजनीतिज्ञ और नेत्री थीं वहीं भाजपा की नए चेहरे वाले प्रत्याशी ने उन्हें हराकर उनके राजनीति के विजय रथ को रोक दिया। इस तरह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में नगर निगम व नगर पालिका में नए चेहरों पर जीत मिली जो किसी आश्चर्य से कम नहीं था…वहीं भाजपा का नया चेहरों पर दांव लगाना भाजपा के लिए सही साबित हुआ। दैनिक घटती घटना ने जो भी अनुमान लगाया था आखिर उन्हीं सारे अनुमान के अनुसार ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार ही चुनना ज्यादा मुनासिब समझा, पुराने चेहरे के विरोध की लड़ाई लड़ने से भी भाजपा बच गई और नए चेहरे पर दांव लगाकर जीत हासिल कर लिया वहीं कांग्रेस को पुराने चेहरे ही ले डुबे।
आपको बता दे की नगरीय निकाय चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी ने दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी राम नरेश राय कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल को 5692 वोट से पीछे छोड़ते हुए 18891 मत प्राप्त किए वही कांग्रेस को 13199 मतों से संतोष करना पड़ा। नगर पालिक निगम चिरमिरी प्रदेश का हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा था और यही वजह रहा कि विभिन्न चैनलों ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को हार के कटघरे में खड़ा कर दिया था लेकिन जैसे ही मतों की गिनती शुरू हुई एक एक कर मिलता बढ़त भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई, चिरमिरी की जनता का जनादेश भाजपा के साथ कमल खिलाया। इसी तरह नगर पालिक निगम चिरमिरी के 40 वार्डों में 27 पार्षद भाजपा के जीत दर्ज किए वही 11 कांग्रेस और 2 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजई हुए।

कमल खिलते ही बोले भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय
आज की जीत जनता जनार्दन के नाम है, यह जीत भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं की जीत है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी परिश्रम के बाद कमल खिलाया है और इसका पूरा लाभ अब स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में चिरमिरी को मिलेगा। चिरमिरी में अब विकास की गंगा बहेगी और हम स्वच्छ चिरमिरी ही नहीं बल्कि सुदृढ़ चिरमिरी बनाने का काम करेंगे। चिरमिरी का चहुमुखी विकास स्थायित्व, रोजगार, शिक्षा और जागरूक चिरमिरी का रूप होगा।

नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में भी खिला कमल
आदर्श आचार संहिता लगते ही मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नगरीय निकाय में भाजपा का कमल खिलाने के लिए रात दिन एक करते रहे। विधानसभा क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चुनाव की कुशल रणनीति, और प्रदेश सरकार के 13 महीनों के कार्यकाल को घर घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, खासतौर पर भाजपा प्रत्याशियों के टिकट को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के बाद चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से उन्हें उतारकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कराने में सफल रहे और इसी का परिणाम रहा कि भाजपा चिरमिरी, मनेंद्रगढ़ और झगराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
बैंड बाजे के साथ भाजपा प्रत्याशियों को पहुंचाया गया घर
नगरीय निकाय चुनाव 2025 में मतों की गिनती पूर्ण होने के बाद भाजपा प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया और जनता का आभार जताते हुए भाजपा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं ने घर तक पहुंचाया। इस दौरान जगह जगह भाजपा प्रत्याशियों का स्वागत शहर के आम नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर की।
भाजपा की जीत के जश्न में झूमे निर्दलीय प्रत्याशी बलदेव दास
2025 का चुनाव परिणाम जितना दिलचस्प रहा उतना ही दिलचस्प जीत का जश्न रहा। नगर पालिक निगम चिरमिरी 2025 के चुनाव में कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी बलदेव दास चुनाव के नतीजे आते ही काफी हर्षित दिखे। दरअसल कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे बलदेव दास कांग्रेस के हार के बाद खुशी मनाते दिखे, उनकी नाराजगी कांग्रेस द्वारा महापौर के टिकट वितरण को लेकर था और भाजपा के जीत और कांग्रेस के हार के बाद बलदेव दास डीजे के धुन में थिरकते नजर आए,बलदेव दास ने अपनी हार से उतना दुखी नहीं हुए जितना कांग्रेस के हार पर खुश दिखे। स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव का यह पर्व आज अंतिम परिणाम तक भाजपा का कमल खिलने के साथ समाप्त हुआ।

न्यूज़ चैनलों के रुझान के विपरीत आया मनेंद्रगढ़ व चिरमिरी का परिणाम
भाजपा रामनरेश राय 18891 कांग्रेस विनय जायसवाल 13199 निर्दलीय बलदेव दास 1976 निर्दलीय प्रेम शंकर सोनी 1133 गोंडवाना 259, दैनिक घटती घटना ने रुझान में जैसा बताया था लगभग परिणाम भी उसी के आसपास देखने को मिले, वही न्यूज़ चैनलों के रुझान के विपरीत आया मनेंद्रगढ़ व चिरमिरी का परिणाम।
मंत्री की बची साख तो पूर्व विधायक के राजनीतिक भविष्य पर लगा पूर्णविराम
चिरमिरी नगर निगम चुनाव में जहां स्वास्थ्य मंत्री की साख बच गई वहीं पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ के राजनीतिक भविष्य पर अब पूरी तरह पूर्ण विराम लग गया। पूर्व विधायक को टिकट इस विश्वास के आधार पर दिया गया था कि वह जीतकर आयेंगे और कांग्रेस की साख बचाएंगे लेकिन वह हार गए वह भी एक नए ऐसे चेहरे से जो कहीं से राजनीतिक अनुभव वाला नहीं था। पूर्व विधायक काफी अनुभवी और खुद को चाणक्य मानते थे वहीं इस चुनाव में असली चाणक्य स्वास्थ्य मंत्री साबित हुए और उन्होंने पूर्व विधायक को पटखनी दे डाली। पूर्व विधायक की राजनीतिक भूल थी जो उन्होंने महापौर के चुनाव के लिए हांथ पैर मारा और टिकट लाया। कुल मिलाकर उन्होंने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली।
नए प्रत्याशियों पर दांव लगाना भाजपा के लिए साबित हुआ फायदेमंद
भाजपा ने हर जगह नए नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया और सभी दांव उसका फायदेमंद साबित हुआ। चिरमिरी मनेंद्रगढ़ सहित जहां जहां नए प्रत्याशियों पर भाजपा ने दांव लगाया सभी जगह भाजपा को सफलता मिली। स्वास्थ्य मंत्री की रणनीति काफी हद तक जीत के लिए कारगर साबित हुई।
ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में जनता ने दिखाई रुचि
चिरमिरी सहित हर जगह जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में रुचि दिखाई। चिरमिरी सहित प्रदेश के लगभग नगर निगम में भाजपा का कमल खिला और यह जीत यह बतलाती है कि जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का चुनाव करना मुनासिब समझा और इसे समझदारी माना। जनता ने माना कि और यह मानकर मतदान किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और ऐसे में नगर सरकार भी भाजपा की होगी तभी विकास होगा और यही सोचकर जनता ने मतदान किया है और भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाई है।
कांग्रेस को पूर्व विधायक के विरोध ने हरवाया चुनाव
पूर्व विधायक और उनकी पत्नी का कार्यकाल ही पूर्व विधायक की हार का कारण बना। पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को जनता ने जाना समझा और उसका ही असर रहा की पूर्व विधायक चुनाव हार गए।सेनिटाइजर घोटाला हो या अन्य घोटाला सभी के कारण और आपदा को अवसर में बदलकर लाभ कमाने में रत रहने के कारण ही जनता ने पूर्व विधायक को चिरमिरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
एमसीबी जिले में मुस्लिम मतदाताओं ने भी जताया भाजपा पर भरोसा
एमसीबी जिले के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम की यदि समीक्षा की जाए तो जिले के नगरीय निकाय चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं ने भी भाजपा पर भरोसा जताया ऐसा कहना गलत नहीं होगा। कई ऐसे वार्डो में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीत दर्ज कर ले गए जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक थी कहा जाए तो महापौर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के जीत का आंकड़ा भी यह बतलाता है कि मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा पर या यह कहें स्वास्थ्य मंत्री पर जमकर भरोसा जताया। एक तरह से स्वास्थ्य मंत्री ने मुस्लिम मतदाताओं को कहीं न कहीं भाजपा की तरफ आकर्षित किया उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा उनके लिए बेहतर है और वही भाजपा की जीत बड़ी जीत का कारण बना।
मनेंद्रगढ़ में भी विधायक की दावेदार मानी जाने वाली पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी को भाजपा की नए चेहरे वाली प्रत्याशी ने दी करारी शिकस्त
मनेंद्रगढ़ में निवर्तमान अध्यक्ष की हार हुई , हार भी नई चेहरे से भाजपा के उन्हें मिली।कांग्रेस प्रत्याशी विधायक पद की दावेदार मानी जा रही थीं और यह हार उनकी अब उनके भी राजनीतिक भविष्य को पूर्ण विराम दे गया। कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी को हराने वाली भाजपा की नई अध्यक्ष बिल्कुल नई थीं और वह एक तरह से निवर्तमान अध्यक्ष के लिए उनका राजनीतिक भविष्य समाप्त करने वाली साबित हुईं।


Share

Check Also

एमसीबी,@मतगणना के दौरान बैलेट बॉक्स लूटने की कोशिश,चुनाव कर्मियों से किया गया मारपीट

Share पुलिस ने आरोपियों पर किया मामला दर्जएमसीबी,20 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड …

Leave a Reply